समाचार
भारत में बनी विश्व की पहली डीएनए आधारित कोविड वैक्सीन, बड़े बच्चों और वयस्कों को दी जाएगी
Delhi : जायडस कैडिला को भारत के दवा महानियंत्रक से ज़ाइकोव-डी वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति मिल गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह विश्व की पहली और भारत की स्वदेश में विकसित डीएनए आधारित कोविड-19 की वैक्सीन है जो बच्चों (12 वर्ष और इससे ऊपर) और इससे अधिक आयु के व्यस्कों को दी जाएगी। इसे मिशन कोविड सुरक्षा के अंतर्गत जैव-प्रौद्योगिकी…
Video उत्तराखंड में सड़क पर गिरा पहाड़, मौके पर भागमभाग, बाल-बाल बचे यात्री, देखिए
Almora हल्द्वानी-नैनीताल वाले रास्ते में वीर भट्टी के पास में पूरा पहाड़ टूट कर नीचे आ गया है, 11 केवी की बिजली लाइनें भी टूट गई हैं, पुल के बारे में तो कुछ कहना ही मुश्किल लग रहा है। देखें वीडियो…. जिस वक्त पहाड़ टूटा उस वक्त सड़क से एक बस गुजर रही थी, गनीमत रही कि पहाड़ बस के ऊपर नहीं गिरा, बस के आगे पहाड़ टूटने के बाद…
Uttarakhand कई बीजेपी विधायकों के टिकट काटने की तैयारी, अपने दौरे में बैठकों में समीक्षा कर रहे जे पी नड्डा
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं । जेपी नड्डा ने यहां उत्तराखंड के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की है और साथ ही वह पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं से भी बातचीत कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने…
Uttarakhand शहरों में लगेंगे वाटर एटीएम, पेयजल मंत्री चुफाल का अधिकारियों को निर्देश
Dehradun पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आज देहरादून शहर में लगे वाटर एटीएम का निरीक्षण किया, इस दौरान विभागीय मंत्री ने वाटर एटीएम की व्यवस्थाओं को देखा और इससे आम लोगों को हो रही सुविधा के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। पेयजल मंत्री ने वाटर एटीएम को लेकर दी जा रही सुविधा पर संतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को बाकी शहरों में भी इसी तरह के वाटर…
विनाशकारी और आतंकी सोच का अस्तित्व स्थायी नहीं होता, सोमनाथ मंदिर परियोजनाओं की शुरुआत पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, इस मौके पर पीएम मोदी ने सरदार पटेल को नमन किया, जिन्होंने भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया था, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भी याद किया, जिन्होंने विश्वनाथ से सोमनाथ तक कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया था। पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक युग की…
Uttarakhand तेल के टैंकर से 400 टिन लीसा बरामद, चालक-परिचालक गिरफ्तार
रामनगर। यहां पर लीसे की अवैध तस्करी को लेकर वन विभाग की टीम के द्वारा एक बड़ा भंडाफोड़ किया गया है जानकारी के अनुसार बता दें कि 400 टिन लिसा एक तेल टैंकर से वन विभाग की टीम ने बरामद किया है जिसके बाद टैंकर के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया और टैंकर को सीज कर दिया गया है वन विभाग की टीम के द्वारा बरामद किए…
तालिबान का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया, जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें
Dehradun अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अफरा-तफरी मची हुई है, और डर का माहौल व्याप्त है। अन्य देशों के नागरिक जहां अपने देश लौट रहे हैं, तो वहीं अफगानिस्तान के लोग भी वहां से बाहर निकलना चाहते हैं। भारत सरकार भी अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने की कोशिश में है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तैनात भारतीय दूतावास के कर्मचारी अब नई दिल्ली लौट गए हैं।…
Uttarakhand रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा, सीएम धामी ने खटीमा में किया ऐलान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की…
Uttarakhand परिवार सहित जागेश्वर मंदिर पहुंचे जे पी नड्डा, यहां जप और रुद्राभिषेक किया
अल्मोड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह जागेश्वर मंदिर पहुुंचे। उन्होंने परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसे जेपी नड्डा का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त को 2022 चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार…
Uttarakhand पर्यटकों के लिए खुली ऐतिहासिक गर्तांग गली, एक बार में सिर्फ 10 लोग जा सकेंगे
उत्तरकाशी जिले में मौजूद प्रसिद्ध गर्तांग गली पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि पर्यटकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा, वहीं एक बार में गर्तांग गली में सिर्फ 10 पर्यटक जा सकेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि भैरवघाटी के…
