समाचार
चुनाव 2022 : उत्तराखंड के हल्द्वानी में केजरीवाल का रोजगार पर दांव, किये 6 वादे
हल्द्वानी : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने हल्द्वानी दौरे के दौरान रोजगार को लेकर बड़ा चुनावी वादा किया। वादे के मुताबिक, हर घर रोज़गार होगा। सरकार बनने के छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। रोजगार मिलने तक हर महीने 5000 रुपये भत्ता दिया जाएगा। नौकरियों में उत्तराखंड़ियों को 80% आरक्षण मिलेगा। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री…
कांग्रेस ने चौंकाया, चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर स्थिति साफ हो गई है, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने घोषणा की है कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम हाेंगे। हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चन्नी काे पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चन्नी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी 2007 से विधायक हैं और श्री चमकाैर…
उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा, वीनू मांकड़ ट्रॉफी हैदराबाद में खेलेगी
Dehradun, 18 September 2021 : हैदराबाद में होने वाली वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। 28 सितंबर से हैदराबाद में अंडर-19 क्रिकेट की वीनू मांकड ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है, उत्तराखंड की टीम भी इसमें हिस्सा लेगी। 20 सदस्यीय टीम का कप्तान कुणाल वीर सिंह को बनाया गया है, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पूरी टीम के…
चारधाम यात्रा शुरू, इन नियमों का पालन करना होगा, आने से पहले ये खबर पढ़ लें
Dehradun, 18 September 2021 : चारधाम यात्रा (chardham yatra) को लेकर शासन के निर्देश के बाद चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने एसओपी जारी कर दी है। बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने एसओपी जारी करते हुए बताया कि शासन द्वारा जारी एसओपी में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है जिसका पूर्ण अनुपालन किया जायेगा। न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए श्री बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 1000, श्री…
ऋषिकेश में सीएम धामी ने की 12 घोषणाएं, जन आशीर्वाद रैली में लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 12 घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ऋषिकेश स्थित संजय झील का सौन्दर्यीकरण कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। बैराज स्थित झील पर साहसिक पर्यटन एवं वाटर स्पोर्ट्स प्रारंभ कराएं जाएंगे। ऋषिकेश में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। ऋषिकेश में…
Uttarakhand टिहरी झील में गिरी कार, ग्रामप्रधान पति सहित 3 लोग सवार थे, 2 शव बरामद
Dehradun, 18 September : शुक्रवार शाम उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़-स्यांसु मोटर मार्ग पर स्यांसु पुल से 100 मीटर पहले UK 09A 0446 नंबर बेकाबू कार टिहरी झील में गिर गई। कार दुर्घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने कार की नंबर प्लेट और बोनट का एक हिस्सा सड़क पर गिरा व पैराफिट का एक हिस्सा टूटा हुआ देखा। कार करीब 30 से 40 मीटर खाई में गिरने के…
पंजाब सीएम अमरिंदर का त्यागपत्र, कांग्रेस भी छोड़ सकते हैं, आलाकमान को सुनाई खरीखोटी
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार शाम को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की ओर इस्तीफा सौंपा। सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह…
Uttarakhand कक्षा 1 से 5 के स्कूलों को खोलने की तारीख तय, आएगी गाइडलाइन
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े प्राइमरी स्कूलों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राथमिक विद्यालयों को खोलने पर चर्चा की, जिसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। आपको बता दें कि, प्रदेश में कक्षा 6 से 12वीं…
देश में 1 दिन में लगे 2 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया पीएम मोदी को जन्मदिन का गिफ्ट
पूरे देश में 1 दिन में दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोनावायरस टीका लगने का रिकॉर्ड बना है। 1 दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगने का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से बन रहा था लेकिन शुक्रवार को पूरे देश में स्वास्थ्य कर्मियों ने 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, कहा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना हो रहा साकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार…
