Skip to Content

Home / समाचारPage 642

अभेद्य किला, एयर इंडिया वन, अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी जिस जहाज से यात्रा कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं, अपनी 4 दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जहाज में सवार होकर अमेरिका पहुंचे हैं वह हाल ही में तैयार किया गया बोइंग B 777 हवाई जहाज है जिसको भारत में अब प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए उपयोग किया जा रहा है। इस जहाज ने इस बार भारत और अमेरिका के बीच किसी प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए रिकॉर्ड…

देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर हेलीकॉप्टर सेवा 7 अक्टूबर से, राज्य में 8 अन्य मार्गों पर भी हेली सेवा को स्वीकृति

देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर- देहरादून हवाई सेवा की शुरुआत 7 अक्टूबर को होगी। यह सेवा पवनहंस द्वारा दी जायेगी। देहरादून-पिथौरागढ़ सीधी हेली सेवा को भी जल्द शुरू किया जायेगा, इस रूट को भी स्वीकृति मिल गई है, इसके अलावा सात अन्य मार्गों पर भी हेलीकॉप्टर सेवा देने की स्वीकृति दे दी गई है । 7 अक्टूबर को ही जौलीग्रांट, देहरादून में बने नये टर्मिनल का लोकार्पण किया जायेगा। लोकार्पण केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री, ज्योतिरादित्य…

Uttarakhand हरिद्वार-रुड़की के औद्योगिक संगठनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर की मांग, सरकारी विभागों में खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता दें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में औद्योगिक संगठन, हरिद्वार सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन(सेवा), भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं रूड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सरकारी विभागों में खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने, निर्यात संवर्द्धन और अन्य विषयों पर आवश्यक कार्यवाही…

उत्तराखंड में बीजेपी ने क्या चुपचाप प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया, पढ़िए वायरल हो रहे एक लेटर का सच

Dehradun 22 September 2021 : उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव से सम्बंधित कल सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की जगह विनोद चमोली को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने का जिक्र किया गया था । आगे आप लेटर देख सकते हैं…. इस लेटर के वायरल होने के बाद पार्टी…

हरिद्वार और उधम सिंह नगर के DM को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, धान की खरीद में किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो

मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस. संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में 2021-22 के खरीफ सीजन में धान की खरीद के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों, खाद्य विभाग, सहकारिता तथा सम्बन्धित पक्षों से धान की खरीद में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं, बाधाओं और व्यवहारिक कठिनाईयों के सम्बन्ध में सम्बन्धित स्टेक होल्डर(पक्षों) का पक्ष सुनने के पश्चात् विभागीय…

पीएम मोदी अमेरिका रवाना, क्या कहा जाने से पहले पढ़िए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं, प्रधानमंत्री मोदी 22-25 सितंबर, 2021 तक अमेरिका में रहेंगे। जाने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। अपनी अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति…

चारधाम यात्रा 2021 : 6,000 तीर्थयात्री आ चुके, आपको भी आना है तो ऐसे करें पंजीकरण

देहरादून 21 सितंबर 2021 : उत्तराखंड चारधाम यात्रा का 18 सितंबर से शुभारंभ हो गया है। यात्रा हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम हेतु 69217 (उनसतर हजार दो सौ सतरह ) ई पास जारी किये जा चुके है। तथा 6 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है। चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं…

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में नाइट स्टे करें, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग होगी शुरू

Ramnagar, Nainital, 21 Sept. 2021 : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी देश-विदेश से घूमने आते हैं। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, वन्यजीवों के दीदार के लिए यहां पूरे साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। 15 अक्टूबर और 15 नवंबर से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अलग-अलग जोन सैलानियों के लिए खोले जा रहे हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए…

Uttarakhand डेढ़ साल बाद खुल गए छोटे बच्चों के स्कूल, स्कूलों में बरती जा रही पूरी सावधानी

Dehradun, 21 September 2021 : उत्तराखंड में लगभग डेढ़ साल बाद आज कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के स्कूल खुल गए हैं, कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। ऊपरी कक्षाओं के बच्चों के लिए तो स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए थे, लेकिन प्राथमिक विद्यालय अभी तक बंद ही थे। परिस्थितियां सामान्य होने पर अब प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को भी खोल दिया गया…

Uttarakhand बीच सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग सवार थे इसमें

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं , इस बीच यहां सोनप्रयाग- त्रिजुगीनारायण मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन पलट गया, घटना में 10 लोग घायल हो गए जिनमें 05 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार दिनाँक 21 सितम्बर को पुलिस चौकी सोनप्रयाग…

Loading...
Follow us on Social Media