समाचार
Uttarakhand केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक, कहा भारत सरकार देवभूमि के लोगों के साथ
Dehradun, 21 Oct. 2021 : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज(से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धनसिंह रावत व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे। मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सही समय पर…
Uttarakhand सीएम धामी ने 2001 बैच के पुलिस कॉन्स्टेबलों को 4600 ग्रेड पे की घोषणा की, पुलिस विभाग के लिए विभिन्न घोषणाएं
21 Oct. 2021 : देहरादून : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी, कहा कि ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में वृद्धि की जायेगी। शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का नामकरण किया जायेगा। पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भांति वृद्धि की जाएगी। देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की…
पिथौरागढ़ : धारचूला में एयरफोर्स का बचाव अभियान, 140 लोग दुर्गम इलाकों में फंसे हैं यहां
पिथौरागढ़, 21 Oct. 2021 : धारचूला में मौसम खुलने के बाद 140 पर्यटकों के आदि कैलाश , पार्वती सरोवर ,ओम पर्वत और पंचाचुली में फंसे होने की सूचना मिली थी । इसके बाद जिला प्रशासन ने वायूसेना से मदद मांगी थी और दो हैलीकॉप्टर की मदद से अभी तक तीस लोगों को निकाल लिया गया है। जिलाअधिकारी ने उपजिलाधिकारी धारचूला को दिशा-निर्देश जारी किए की सभी को सुरक्षित स्थानों पर लाया…
Uttarakhand सीएम धामी ने प्रभारी मंत्रियों से अपने जनपदों में जाने को कहा, आपदा राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने की अपील
21 Oct 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनपदों के प्रभारी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि प्रदेश में घटित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत इत्यादि प्रदान किये जाने के उद्देश्य से अपने-अपने जनपदों का अविलम्ब भ्रमण करते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा, राहत सामग्री/धनराशि का वितरण एवं प्रभावित परिवारों की कुशल क्षेम तथा क्षतिग्रस्त कार्यों का…
Uttarakhand देहरादून के पास भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत, सभी एक परिवार के
Dehradun, 21 Oct. 2021 : उत्तराखंड में गुरुवार सुबह देहरादून से सटे चकराता त्यूनी क्षेत्र में बानपुर के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना…
Uttarakhand : सीएम धामी बोले आपदा से 7 हजार करोड़ का नुकसान, दिनभर पीड़ितों के बीच रहकर लौटे देहरादून
पंतनगर : सेना के हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करके बुधवार की शाम देहरादून जाने के लिए पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में आपदा से फिलहाल करीब सात हजार करोड़ रुपये का नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसके लिए वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर लगाये गए हैं। खटीमा के साथ ही कुमाऊं…
उत्तराखंड आपदा : कुल 47 मौत, कई लापता, सीएम धामी पूरे दिन प्रभावित इलाकों का दौरा करते रहे
20 Oct. 2021 : उत्तराखंड में रविवार देर रात से मंगलवार शाम तक आई भारी बारिश के कारण कई जिलों में भारी तबाही हुई है। राज्य सरकार द्वारा मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी तक इस बारिश में 47 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11 लोग अभी भी लापता हैं। उत्तरकाशी जिले की भारत-चीन सीमा पर आइटीबीपी के तीन पोर्टर लापता हैं, इन्हें खोजने की कोशिश की जा…
उत्तराखंड आपदा : जब डोगरा रेजीमेंट देवदूत बनकर आई, कई फंसे लोगों को निकाला
हल्द्वानी 20 अक्टूबर 2021- मंगलवार को नैनीताल जिले में लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं। सड़कें कई स्थानों पर टूटने व मलवा आने के कारण नागरिक फंस गए। कई अलग-अलग जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ के हताहत होने की भी खबर मिली। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ को बचाव कार्य में लगाया गया, जिला प्रशासन, नैनीताल ने फंसे हुए नागरिकों को बचाने…
Uttarakhand : पिथौरागढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 लोगों की मौत, रिटायर्ड ब्रिगेडियर भी शामिल
पिथौरागढ़, 20 Oct. 2021 : यहां आज सुबह जिले के पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में सेवानिवृत्त बिग्रेडियर भी शामिल हैं। सभी केदारनाथ से वाहन से घर लौट रहे थे। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए है। दरअसल पिथौरागढ़ के बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ केदारनाथ गए थे। यहां…
गृह मंत्री अमित शाह आज देर रात आएंगे उत्तराखंड, आपदा राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा
20 Oct 2021, Delhi/Dehradun : उत्तराखंड में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश से जानमाल के भारी नुकसान और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देर रात उत्तराखंड पहुंचेंगे। शाह यहां अधिकारियों और मुख्यमंत्री के साथ आपदा और इसके प्रभाव और आपदा राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शाह रात्रि विश्राम भी उत्तराखंड में करेंगे और कल आपदा…
