समाचार
बाहुबली नेता डी पी यादव बाइज्जत बरी, नैनीताल हाईकोर्ट ने विधायक महेन्द्र भाटी हत्याकांड मामले में दिया फैसला
10 Nov. 2021. Nainital : उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बाहुबली नेता पूर्व सांसद डीपी यादव को उत्तर प्रदेश के दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। इससे पहले देहरादून की सीबीआई अदालत ने 2015 में इस मामले में डीपी यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उसके बाद यह मामला लगातार उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में चल रहा था।…
चारधाम यात्रा 2021 अपडेट : केवल बदरीनाथ यात्रा जारी, बाकी धामों की शीतकालीन गद्दी स्थलों में हो रही है पूजा
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021, 10 नवंबर 2021 • अब केवल श्री बदरीनाथ यात्रा जारी है। 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे। कल देर शाम श्री बदरीनाथ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। .श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव मूर्ति सोमवार 8 नवंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित होते ही पूजा शुरू हुई, भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं हुई।…
मोदी सरकार ने 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में घोषित किया, केन्द्रीय कैबिनेट ने लिया फैसला
10 Nov. 2021, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दे दी है। यह दिन वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। संथाल, तामार, कोल, भील, खासी और मिज़ो जैसे कई जनजातीय समुदायों द्वारा विभिन्न आंदोलनों के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया…
Uttarakhand ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, सीएम धामी ने संबोधित किया
9 Nov. 2021 : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ पूरी गरिमा के साथ ‘‘उत्तराखंड महोत्सव’’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड के जवानों ने विधानसभा परिसर में भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। वही स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, विस्तार से पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की गई घोषणाएं- उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों, जिनको रू. 3100 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 4500 तथा जिनको रू. 5000 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 6000 किया जायेगा। राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर अध्ययनरत छात्राओं के शिक्षा को सुगम एवं सुविधायुक्त बनाने हेतु एक-एक महिला छात्रावास का निर्माण किया…
Uttarakhand राज्यपाल ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ के अवसर पर पुलिस रैतिक परेड की सलामी ली, इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित
9 Nov. 2021, Dehradun : राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से. नि) ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘विकल्प रहित संकल्प, नये इरादे, युवा सरकार, उत्तराखण्ड विकास के स्वर्णिम पथ पर’’ का विमोचन भी किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा उत्तराखण्ड…
राज्य स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी, कहा राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष का परिणाम
9 Nov. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड युवावस्था में है। 2025…
पीएम मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं, कहा ये पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है
9 Nov. 2021 : आज उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस है, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा कि “उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उससे मुझे विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है।” पीएम…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : गौरव सम्मान 2021 की घोषणा, इन 5 लोगों को मिलेगा पुरस्कार
Dehradun 8 Nov. 2021 : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान 2021 की घोषणा कर दी गई है। इस बार यह सम्मान 5 लोगों को दिया जा रहा है, इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद अनिल जोशी, साहित्यकार रस्किन बांड, पर्वतारोही बछेंद्री पाल और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं, क्या कहा पढ़िए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, आन्दोलनकारियों एवं देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति भी संवेदना प्रकट की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के साथ औद्योगिक उत्तराखण्ड…
