समाचार
Uttarakhand राष्ट्रपति कोविंद ने पतंजलि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, गंगा आरती में भी लिया हिस्सा
28 Nov. 2021 : Haridwar : रविवार को दो दिन के दौरे पर देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंचने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रथम दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च…
Video मन की बात, पीएम मोदी ने इस बार कही कई महत्वपूर्ण बातें, देखिए
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। आगे देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा इस दौरान… सौ. यू ट्यूब ( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए…
Uttarakhand अब हो जाएगा देवस्थानम बोर्ड पर फैसला, मुख्यमंत्री को उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट मिली
28 Nov. 2021, Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार सायं को ऋषिकेश में देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने भेंट की। उन्होंने बोर्ड के सम्बन्ध में समिति द्वारा तैयार किया गया अन्तिम प्रतिवेदन आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष…
Uttarakhand कोरोना की आहट, सख्ती शुरू, यहां कटे 17 लोगों के चालान, मास्क नहीं पहना था
27 Nov. 2021 : Dehradun : कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार द्वारा जपनद के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, सब्जी मण्डियों में मास्क का अनिवार्यतः प्रयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का परिपालन करवाए जाने तथा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों में औचक निरीक्षण करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा पुलिस…
Uttarakhand नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के 59 शहीदों के परिजन सम्मानित, कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
27 Nov. 2021. Nainital : हल्द्वानी – शहीद सम्मान यात्रा समारोह के तहत जनपद के 56 व अल्मोडा जनपद के 3 शहीद सैनिको के परिजनों को अंगवस्त्र व ताम्रपत्र से रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, नागरिक आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,महापौर डा. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक रामसिह कैडा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट,…
वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : सीएम पुष्कर सिंह धामी
27 Nov. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @ 25 समिट बोधिसत्व में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के. विजयराघवन, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन मंच पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन पर किया जा रहा…
उत्तराखंड की बेटी अमेरिका में बनी मिसेज एशिया अमेरिका, राज्य और देश के लिए गर्व की बात
27 Nov. 2021 : उत्तराखंड की बेटियां अपनी प्रतिभा के दम से प्रदेश और देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रही है। एक बार फिर उत्तराखंड की बेटी ने खुद को साबित किया है। किच्छा की मीनू का नाम भी इस कड़ी में जुड़ गया है। मीनू गुप्ता ने अमेरिका में आयोजित मिसेज एशिया अमेरिका ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने राज्य और देश का मान बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक जीत…
Uttarakhand कोरोना के नये वैरिएंट से चिंता, अलर्ट पर आई सरकार, सीएम ने अधिकारियों को दिये आदेश
27 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से अपील की है कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं…
Uttarakhand : 4 दिसंबर को होगी मोदी की रैली, बीजेपी जुटी ऐतिहासिक बनाने में, पूछा कांग्रेस के शीर्ष नेता क्यों नहीं आ रहे
26 Nov. 2021. देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और रैली में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक और महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्त्ताओं…
Uttarakhand टिहरी : मुख्यमंत्री ने श्री सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में भाग लिया, देव डोलियों का लिया आशीर्वाद
26 Nov. 2021. प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के प्रतापनगर के सेम- मुखेम स्थित गड़वागीसौड़ मैदान में आयोजित श्री सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने श्री सेमनागराजा को नमन करते हुए कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से भारत का पूरे विश्व में वर्चस्व बढ़ा है। आज पूरी दुनिया योग को…
