Skip to Content

Home / समाचारPage 599

Uttarakhand खटीमा में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, भारामल बाबा मंदिर के भी दर्शन किये

19 Dec. 2021. खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की…

उत्तराखंड : कुमाऊं में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा शुरू, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम धामी रहे मौजूद

19 Dec. 2021. Bageshwar : कुमाऊं की काशी बागेश्वर से कुमाऊं क्षेत्र की विधानसभाओं के लिए सीएम धामी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया। बागेश्वर नुमाइश मैदान में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भोर्याल व कई पार्टी नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी…

Uttarakhand यमन का नागरिक मिला कोरोना संक्रमित, ओमिक्रोन की जांच के लिए भेजा सेंपल, अधिकारियों में हड़कंप

19 Dec. 2021. भगवानपुर। हरिद्वार के भगवानपुर के ग्राम किशनपुर के पास होमटेल होटल में ठहरे यमन देश के नागरिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद देर रात होटल पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के समस्त स्टाफ का सैंपल लिए साथ ही होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर  दिया गया साथ होटल में ठहरे और होटल स्टाफ…

उत्तराखण्ड पुलिस में 1718 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निभाया बेरोजगारों से किया वादा

18 Dec. 2021. देहरादून। राज्य की धामी सरकार ने बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में भर्ती के दरवाजे खोल दिए हैं। शासन ने सिपाहियों के 1521 और दरोगाओं के 197 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। इस सम्बंध में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अतिशीघ्र उत्तराखंड पुलिस भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए गए हैं। बीते 4 जुलाई को मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही पुष्कार सिंह धामी…

Uttarakhand बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की, गढ़वाल में 2660 किलोमीटर और कुमाऊं में 1890 किलोमीटर की दूरी तय करेगी

Haridwar, 18 Dec. 2021. बीजेपी द्वारा आज से हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार पहुंचकर विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर उस का शुभारंभ किया, यात्रा के शुभारंभ के बाद जेपी नड्डा ने हरिद्वार में रोड शो किया। रोड शो में विजय रथ पर जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, बीजेपी…

Uttarakhand अल्मोड़ा के हवालबाग में शुरू हुआ आजीविका महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

17 Dec. 2021. Almora. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुॅचकर हवालबाग में 2 दिवसीय आजीविका महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने हवालबाग में स्थित रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेन्टर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेन्टर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने एवं उद्यम स्थापना हेतु प्रारम्भ से अन्त तक उद्यमियों को सहयोग प्रदान करना है। इसके साथ-साथ युवाओं को रोजगार…

Uttarakhand टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री ने किया सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन और कई योजनाओं का शिलान्यास, पूरी खबर पढ़ें

17 Dec. 2021. नई टिहरी / प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधासभा धनोल्टी के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय कंडीसौड पहुंचकर नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।जिसमे पेयजल निगम की 6, जल संस्थान की 10, पीएमजीएसवाई द्वितीय तथा लोनिवि की 2-2 योजनाएं व ग्रामीण निर्माण विभाग…

Uttarakhand बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा की भव्य तैयारी, गढ़वाल के लिए जे पी नड्डा और कुमाऊं में अनुराग ठाकुर करेंगे शुरुआत

17 Dec. 2021. Dehradun. भाजपा 18 दिसंबर से विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार और केंद्र के सहयोग से राज्य में संपादित विकास कार्यों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी | पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि हमारी सरकार ने 8 लाख से अधिक रोजगार देने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क-रेल-संचार, कनेक्टिविटी,  महिला,  सैनिकों और उनके परिवारों के लिए किए बड़े पैमाने पर कार्य किए…

Uttarakhand विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

16 Dec. 2021. Dehradun : विजय दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए प्रत्येक पूर्व सैनिक के पास जाकर शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजय दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान से देश का स्वाभिमान एवं सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिक…

स्वर्णिम विजय दिवस : पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, 1971 की जीत को देश कर रहा है याद

16 Dec. 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशाल के सम्मान समारोह में पहुंचकर युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दरअसल 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उस युद्ध में शामिल होने वाले दिग्गजों के प्रति सम्मान प्रकट…

Loading...
Follow us on Social Media