समाचार
उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : बीजेपी ने 10 नाम भेजे, केन्द्रीय नेतृत्व को 1 नाम करना है तय, केन्द्रीय मंत्री पियुष गोयल का नाम भी खबरों में
22 May. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में जुलाई में खाली होने वाली राज्यसभा की सीट के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उत्तराखंड में बीजेपी का बहुमत है इसलिए आसानी से यह सीट बी जे पी के खाते में आएगी। ऐसे में मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को 10 नाम भेजे हैं, बताया जा रहा है…
मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट घटा दिये, उज्वला गैस सिलेंडर धारकों को भी बड़ी राहत
21 May. 2022. New Delhi. महंगे होते पेट्रोल डीजल और उसके कारण बढ़ रही महंगाई से परेशान आम आदमी को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। इसके अलावा उज्जवला योजना के तहत आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के ग्राहकों को भी केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जानकारी दी गई है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और…
Uttarakhand : उपचुनाव का परिणाम आया, 1 सीट बीजेपी ने और 1 सीट सपा ने जीती, 2 नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिए हुआ था मतदान
21 May. 2022. Rudrapur : केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव का आज परिणाम घोषित हो गया। केलाखेड़ा में सपा के अकरम खान और शक्तिफार्म में भाजपा के सुनील विश्वास ने जीत का परचम लहराया है। केलाखेड़ा उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकरम खान ने कांग्रेस की गुलनाज को 172 वोटों से शिकस्त दी। अकरम खान को 2255 और गुलनाज को 2083…
Uttarakhand : सीएम धामी की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल, पढ़िए पूरी खबर
21 May. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सादगी और सरलता से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों के बारे में बताया गया है कि यह तस्वीरें मुख्यमंत्री धामी के हवाई जहाज से यात्रा करने के दौरान की हैं। आगे देखिए तस्वीरें… दरअसल तस्वीरें देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की हैं, दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने के लिए…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने की जनपद हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जन सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने के निर्देश
20 May. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डामकोठी हरिद्वार में जनपद से संबंधित विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हरिद्वार…
Uttarakhand : 7 जून से गैरसैंण में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट
20 May. 2022. Dehradun. उत्तराखंड विधानसभा का पूर्णकालिक बजट 7 जून से शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल ने आदेश जारी कर दिये हैं। बजट सत्र को लेकर पहले से ही शासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार पूर्णकालिक बजट सत्र गैरसैंण में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह पहला पूर्णकालिक बजट होगा। हालांकि चुनाव जीतने के ठीक…
चंपावत : मध्याह्न भोजन न करने पर टीसी काटने का मामला, डीएम पहुंचे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर
20 May. 2022. Champawat. चम्पावत जिले के राजकीय इंटर कालेज सूखीढांग में बच्चों की टीसी काटे जाने एवं कुछ बच्चों द्वारा मध्याह्न भोजन न किए जाने की सूचना पर तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज सूखीढांग पहुँचकर विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही मध्याहन भोजन की गुणवता की जानकारी ली व विद्यालय के बच्चों के साथ बैठ कर भोजन…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया, नैनीताल के बाद देहरादून में आयोजित हुआ कार्यक्रम
19 May. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसमें उद्योग, व्यापार, होटल, पर्यटन, कृषि…
Uttarakhand : हेमकुंड साहिब के लिए संगतें रवाना, 22 मई को खुल रहे हैं कपाट, मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे मौजूद
19 May. 2022. Rishikesh. श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतों को रवाना किया गया। गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए। लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड…
Uttarakhand : मुख्य सचिव ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये
19 May 2022. Dehradun . मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी चिन्हित स्थानों जहां पर योग शिविरों का आयोजन किया जाना है, उन स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उत्तराखण्ड में योग का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में किया जायेगा। मुख्य सचिव…
