समाचार
सीएम धामी ने सरकार के 100 दिन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया
30 June. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देहरादून जनपद के 51 लाभार्थियों को चेक एवं चाबी सौंपी। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 05 हजार लाभार्थियों को आवासों…
भारत ने प्रक्षेपित किये सिंगापुर के 3 उपग्रह, PSLV-C53 रॉकेट के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित
30 June. 2022. 30 जून, 2022 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) से सिंगापुर के तीन उपग्रहों को लॉन्च किया है। PSLV-C53 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से गुरुवार शाम को प्रक्षेपित किया गया। इस प्रक्षेपण में PSLV-C53 ने तीन उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचाया। इनमें दो सिंगापुर के उपग्रह DS-EO, 365 किग्रा और NeuSAR, 155 किग्रा और…
Uttarakhand : धामी सरकार 100 दिन में कितनी सफल, मुख्यमंत्री ने बताया कामकाज का लेखा-जोखा, पढ़िए
29 June. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम अपने प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से जो भी वादे किए गए, उन्हें पूरा किया जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही राज्य सरकार…
Uttarakhand : बारिश का कहर, 2 लोगों की मौत, कपकोट में सरयू नदी उफान पर
29 June. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागेश्वर जिले से तबाही की खबरे सामने आ रही है। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र ANM सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं बेरीनाग के पांखू में एक व्यापारी उफनाते नाले में बह गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारी बारिश से…
Uttarakhand : बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री के अधिकारियों को निर्देश, आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए
29 June. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से…
Uttarakhand : प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी, घर बैठे ही ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे एफआईआर
28 June. 2022. Dehradun. प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। प्रारम्भ में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीसीटीएनएस के अंतर्गत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल का प्रस्तुतिकरण दिया…
सीएम धामी ने चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी में सड़क के 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाने के निर्देश दिये, दुर्घटनाओं के बीच दो कैबिनेट मंत्रियों को लिखा पत्र
28 June. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर चिह्नित 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखकर चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर दो चरणों में क्रेश बैरियर लगाने के लिए…
जर्मनी में जी-7 बैठक में जलवायु, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता पर बोले पीएम मोदी, पढ़िए क्या कहा
28 June. 2021. जर्मनी में जी – 7 देशों के शिखर सम्मेलन में भारत को आमंत्रित किया गया था, सम्मेलन में जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य विषय पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्यवश, ऐसा माना जाता है कि विश्व के विकास और पर्यावरण सुरक्षा के लक्ष्यों के बीच एक मूल टकराव है। एक और गलत धारणा यह भी है कि गरीब देश और गरीब लोग पर्यावरण को…
करोड़ों कांवड़िये पहुंचेंगे हरिद्वार और गंगोत्री, 5 राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने की उच्च स्तरीय बैठक, 14 जुलाई से शुरु हो रही यात्रा
27 June. 2022. Dehradun. कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से प्रतिबंधित कांवड़ यात्रा में इस बार 4 करोड़ से ज्यादा कावड़ियों के आने की आशंका है, लिहाजा यात्रा में ट्रेफ़िक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और किसी भी अपराधिक घटनाओं पर रोक और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते देहरादून पुलिस मुख्यालय में आज हाईलेवल अन्तर्राज्यीय मीटिंग हुई।…
Uttarakhand : सीएम धामी ने LBSNAA में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया, कहा आज भी अपने को विध्यार्थी मानता हूं
27 June. Mussoorie. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं परिसर में 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा…
