समाचार
गणेश चतुर्थी पर पीएम मोदी ने की गणेश पूजा, केन्द्रीय मंत्री के घर पहुंचे, देखिए वीडियो
31 August. 2022. New Delhi. देश और विदेश में गणेश चतुर्थी जोर-शोर से मनाई जा रही है, इस मौके पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की! प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल के घर पहुंचे और वहां स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा की, देखिए वीडियो….. अत्याधुनिक तकनीक…
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, ये रहेगा कार्यक्रम
31 August. 2022. Haridwar. हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निम्न कार्यक्रम के अनुसार होगा…. 6 से 8 सितंबर तक किया जाएगा नामांकन 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की की जाएगी जांच 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि मतदान 26 सितंबर और 29 सितंबर को…
उत्तराखंड : आंचल डेयरी ने बढ़ाए दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम, दुग्ध उत्पादकों से खरीदी रेट भी बढ़ाया, देखिये पूरी लिस्ट
31 August. 2022. Nainital. नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआँ की प्रबंध कमेटी के निर्णय पर दुग्ध संघ द्वारा वर्तमान में बढते दुग्ध मूल्य लागत को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम स्तर पर दुग्ध उत्पादकों से क्रय किये जा रहे दुग्ध मूल्य में प्रतिलीटर दो रूपये बढाया गया तथा व्यवसायिक दृष्टिकोण को देखते हुए बाजार में आंचल दूध विक्रय दरो में भी प्रति लीटर 02 रूपये वृद्धि का निर्णय लिया…
UKSSSC पेपर लीक : ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कही महत्वपूर्ण बात
30 August. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच…
UKSSSC पेपर लीक : 29वीं गिरफ्तारी, लोहाघाट का शिक्षक शिकंजे में, कभी चलाता था पीसीओ, रिजॉर्ट में ठहराकर 40 से ज्यादा लोगों को किया था पेपर लीक
30 August. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में UKSSSC की प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है, इस मामले में एसटीएफ ने 29वीं गिरफ्तारी की है! यह गिरफ्तारी कुमाऊँ के दो रिसोर्ट में अभ्यर्थियों को ठहरा कर उन्हें पेपर लीक करने के मामले से जुड़ी हुई है! इस मामले में एसटीएफ ने यूपी के नकल माफिया शशिकांत को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ…
उत्तराखंड के रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, एसडीएम सहित 32 लोग बेहोश, पूरे शहर में हड़कंप
30 August. 2022. Rudrapur. जिला मुख्यालय पर आज सुबह एक बड़ी घटना से हड़कंप मचा हुआ है। यहाँ ट्रांजिट कैंप में एक कबाड़ी के गोदाम में हुये जहरीली गैस के रिसाव से उपजिलाधिकारी समेत 32 लोगों के बेहोश होने की खबर है। जानकारी के अनुसार आज सुबह ट्रांजिट कैंप में एक कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर से निकली जहरीली गैस की चपेट में आकर दर्जनों लोग बेहोश हो…
राष्ट्रीय खेल दिवस : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू, हर जिले में 8-8 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा
29 August. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन हेतु कई घोषणाएं भी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अन्तर्गत खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनपद के लिए 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों…
उत्तराखंड में यहां बारिश से मकान गिरने के कारण एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत, देर रात को हुआ हादसा
29 August. 2022. Dehradun. देहरादून में देर रात से लगातार जारी भारी बारिश से एक मकान ढह गया। काठबंगला में हुई इस घटना में मलबे में दो महिलाओं और एक बच्चे की दबकर मौत हो गई। देर रात से भारी बारिश के कारण देहरादून के राजपुर के काठ बंगला सहित जोहड़ी रोड, टिमली मानसिंह तथा किशनपुर क्षेत्र में अत्यधिक नुक़सान की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि…
उत्तराखंड के देहरादून में व्यक्ति ने मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी, पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
29 August. 2022. Dehradun. डोईवाला क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुयी है। यहां एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर एसएसपी दलीप…
बेड़ू का जिक्र किया पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में, पिथौरागढ़ प्रशासन की तारीफ भी की, देखिए पूरा वीडियो
28 August. 2022. Nainital. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के प्रशासन की तारीफ की प्रधानमंत्री ने कहा कि ” उत्तराखंड में कई प्रकार के औषधि और वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। उन्हीं में से एक फल है – बेडू। इसे, हिमालयन फिग के नाम से भी जाना जाता है। इस फल में, खनिज और…
