Skip to Content

Home / समाचारPage 506

UKSSSC पेपर लीक मामले में कुल 18 अभियुक्त के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल, अब तक 41 आरोपियों की गिरफ़्तारी, 94.79 लाख कैश बरामद, 30 लाख बैंक खातों में फ़्रीज़

20 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार काम कर रही है। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित अलग-अलग विभागों में समूह ग भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत मिलते ही कठोर निर्णय लिए। UKSSSC मामले में कुल 18 अभियुक्तों पर चार्जशीट हो चुकी है जबकि गैंगस्टर एक्ट हेतु…

अच्छी खबर : धारचूला में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का शिलान्यास, सीएम धामी बोले इससे भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, आपसी संबंध होंगे और मजबूत

19 September. 2022. Dharchula (Pithoragarh) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया। भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, आपसी संबंध होंगे और मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु बहुत ही…

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की, दिये साप्ताहिक समीक्षा के आदेश

19 September. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का उद्देश्य आमजन को समस्याओं को दूर करना है। यदि निर्धारित समय के अंदर आम नागरिकों की वास्तविक शिकायतों को दूर नहीं किया जा सके तो इतने बड़े सिस्टम का क्या फायदा। उन्होंने कहा…

खुल गया टनकपुर-चंपावत-पिथौरागढ़ राजमार्ग, तीन दिन से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद था

19 September. 2022. Champawat. चंपावत जिले में हुई भारी बारिश के चलते पिछले 3 दिनों से बंद पड़े हुए टनकपुर चंपावत एनएच को कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया है, एनएच खुलने से प्रशासन व लोगों ने राहत की सांस ली, जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला यह एनएच पिछले 3 दिनों से भारी बारिश के चलते जगह-जगह बंद हो चुका था! दरअसल स्वाला में…

वीडियो : बरसाती नाले में बह गया युवक, 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं, देखिए

18 September. 2022. Nainital. उत्तराखंड के हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक बरसाती नाले में बह गया, 48 घंटे के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है, आगे देखिए वीडियो…. दरअसल शनिवार देर शाम हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले में पैदल पार करते समय एक युवक नाले में बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी…

Uttarakhand : सीएम धामी ने पंतनगर में सेवा पखवाड़े में हिस्सा लिया, स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

18 September 2022. Pantnagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत…

देहरादून में दबंगई, मामूली बात पर पिस्टल से फायर कर भागे, पुलिस ने धर दबोचा

17 September. 2022. Dehradun. थाना वसंत विहार के बल्लीवाला पेट्रोल पंप के पास से हेयर सलून का काम करने वाले बाबर खान ने सूचना दी कि दो लड़के जो हरियाणा नंबर प्लेट की रेंज रोवर से आए थे, उन्होंने अपनी गाड़ी बाबर खान की दुकान के सामने खड़ी कर दी। जब बाबर खान द्वारा गाड़ी हटाने को कहा गया तो उन लड़कों द्वारा पहले गाली गलौज की गई, उसके बाद…

Uttarakhand : इलेक्शन मोड में होंगी समूह ‘ग’ की परीक्षाएं, आयोग ने शासन को भेजा प्रस्ताव, ज़िला प्रशासन और पुलिस की मदद से होंगी परीक्षाएं

17 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट में विभिन्न विभागों में समूह ग की पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित कराए जाने हेतु उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।इसी क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं के आयोजन हेतु फ़ुल प्रूफ़ प्लान तैयार कर दिया है। आयोग द्वारा परीक्षाओं को निर्वाचन कार्य की भांति सम्पन्न कराए…

भारत में लौटा चीता, पीएम मोदी ने नामीबिया से लाये चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा

17 September. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत से विलुप्त हो चुके जंगली चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा। नामीबिया से लाए गए इन चीतों को ‘प्रोजेक्ट चीता’, जोकि मांसाहारी बड़े जंगली जानवरों के अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण की दुनिया की पहली परियोजना है, के तहत भारत में पेश किया जा रहा है। इन आठ चीतों में से पांच मादा और तीन नर हैं। प्रधानमंत्री ने कुनो नेशनल पार्क…

नैनीताल के माल रोड का वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई, एसएसपी को जांच के आदेश

17 September. 2022. Nainital. जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कतिपय सामाजिक शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर नैनीताल के मॉल रॉड का पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जिसमें नैनीताल का मॉल रोड पानी में भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में नैनीताल के मॉल रोड की स्थिति सामान्य है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी अराजक तत्व द्वारा इस तरह के…

Loading...
Follow us on Social Media