Skip to Content

Home / समाचारPage 470

उत्तराखंड में हर साल एक अप्रैल को बढ़ जाएगा यात्री किराया और मालभाड़ा, वृद्धि तय करने को समिति गठित

26 Nov. 2022. Dehradun. प्रदेश में अब हर साल एक अप्रैल को यात्री किराया और मालभाड़ा बढ़ जाएगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को परिवहन मुख्यालय में सचिव एवं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में एसटीए की बैठक हुई। बैठक में व्यावसायिक वाहनों के यात्री किराये और मालभाड़े में हर साल बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया गया। दरअसल प्रदेश में किराये…

संविधान दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, मुंबई 26/11 आतंकी हमले को भी याद किया

26 Nov. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वोच्च न्यायालय में संविधान दिवस समारोह में सम्मिलित हुये और उपस्थितजनों को सम्बोधित किया। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने के उपलक्ष्य में 2015 से संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ई-कोर्ट परियोजना के तहत अनेक नई पहलों का शुभारंभ किया, जिसमें वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल एप्प 2.0, डिजिटल कोर्ट…

बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस 1 दिसंबर से चलाने जा रही है विशेष अभियान, गैंगस्टर, ईनामी और वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बनाई रणनीति

26 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड पुलिस 1 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इनामी और वांछित अपराधियों के लिए भी दो महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध…

Haldwani News कोटाबाग में ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

26 Nov. 2022. Nainital. कालाढूंगी, कोटाबाग के एक रिसोर्ट में ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि कोटाबाग के शेरपुर क्षेत्र के एक रिसोर्ट में बिहार निवासी मजदूर की ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म। शुक्रवार को कोटाबाग सरकारी अस्पताल में परिजन लगभग ढाई वर्ष छोटी बच्ची को खून से लतपत हालत में…

दाढ़ी बढ़ाने से कोई पीएम मोदी नहीं बन जाता, मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

26 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बढ़ाई गई दाढ़ी पर कटाक्ष किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई पीएम मोदी नहीं बन जाता, उसके लिए तब और त्याग की जरूरत होती है। आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति पीएम मोदी नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पिथौरागढ़ से रिश्तेदारी में लालकुआं गए युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त बाल-बाल बचा

26 Nov. 2022. Udham Singh Nagar. उधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया। युवक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है और अपनी रिश्तेदारी में लालकुआं आया था। मृतक का नाम पवन जोशी पुत्र हेम जोशी उम्र 19 साल निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ है।…

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 18,602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली, सीएम ने कहा डबल इंजन का प्रदेश को मिल रहा फायदा

25 Nov. 2022. Dehradun. केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि…

Uttarakhand मुख्य सचिव ने दिए 25-30 नये एसडीएम पद सृजन के आदेश, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खाली पदों को भी भरने को कहा

25 Nov. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि डाटा लेक के माध्यम से इसकी डायनामिक रैंकिंग की जाए। सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की लगातार समीक्षा की जाए,…

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया उत्तराखंड की क्लोवर ऑर्गेनिक को सम्मानित, कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मिला पुरस्कार

25 Nov. 2022. Dehradun. कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए देहरादून, उत्तराखण्ड की क्लोवर आर्गेनिक प्रा0लि0 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्मानित किया। यह सम्मान क्लोवर आर्गेनिक को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में फसलों की जैविक खेती को अपनाने में 50 से अधिक एफपीसी की मदद करने, मिजोरम राज्य में 18 मीट्रिक टन जैविक अनानास और 350 मीट्रिक टन से अधिक जैविक अदरक की…

भारत और ओमान की नौसेनाओं ने किया संयुक्त युद्धाभ्यास, खत्म हुआ ‘नसीम अल बहर’ का 13वां संस्करण

25 Nov. 2022. New Delhi. भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद, अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुमित्रा एवं समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ऑफ ओमान (आरएनओ) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ (यानी समुद्री हवा) के 13वें संस्करण में भाग लिया। यह अभ्यास दिनांक 19 से 24 नवंबर 2022 को ओमान के तट पर आयोजित किया गया था और इसके तीन चरण- बंदरगाह चरण, समुद्री चरण और डीब्रीफ थे। हार्बर चरण…

Loading...
Follow us on Social Media