समाचार
बाली में भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता, पीएम मोदी बोले ये हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर, भारत दुनिया के कठिन समय में ले रहा है ये जिम्मेदारी
16 Nov. 2022. इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया है, इस अवसर पर जी-20 की अध्यक्षता भारत को सौंपी गई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अध्यक्षता को ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मैं एक बार फिर अपने मित्र राष्ट्रपति जोकोवी का अभिनन्दन करना चाहता हूँ। उन्होंने इस कठिन समय मे जी-20 को कुशल नेतृत्व दिया है। और मैं आज जी-20…
धामी कैबिनेट ने धर्मांतरण कानून सहित लिए 22 महत्वपूर्ण फैसले, हाईकोर्ट शिफ्टिंग शामिल, पढ़िए पूरी खबर
16 Nov. 2022. Dehradun. देहरादून में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगने की खबर है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 घंटे तक चली इस बैठक में नैनीताल हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने और प्रदेश में कठोर धर्मांतरण कानून लागू करने जैसे फैसले लिए गए हैं। धर्मांतरण कानून…
भारत का पहला एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी बनेगा हल्द्वानी में, नक्षत्र और नवग्रह से जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे
16 Nov. 2022. Haldwani. शासन से एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की अनुमति स्वीकृति होने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार की सायं एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी के लिए भूमि चयन हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गर्ब्याल, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार एवं निदेशक एरीज प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी द्वारा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी हेतु तीन पानी नियर ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं उनकी टीम…
ट्रंप ने कर दी बड़ी घोषणा, लेकिन बेटी इवांका ने कहा साथ नहीं दुंगी, पढ़ें पूरी खबर
16 Nov. 2022. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे। यह घोषणा ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को विशेष संबोधन के दौरान की। ट्रंप ने कहा “मैं आज रात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।” घोषणा से कुछ समय पहले अमेरिकी संघीय चुनाव आयोग ने पुष्टि की कि ट्रम्प…
Uttarakhand : भीषण सड़क हादसे में 2 शिक्षकों की मौत, एक शिक्षक बुरी तरह घायल
16 Nov. 2022. Chamoli. जनपद चमोली के आदिबद्री शिलफाटा के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी, 2 लोगों की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को SDRF ने कडी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र – 45, निवासी विकासनगर देहरादून, हिमांशु उम्र – 45, निवासी देहरादून के रूप में हुई जबकि घायल व्यक्ति ललित, उम्र 36…
आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लेगी उत्तराखंड सरकार, स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग में भी खोजेगी जापानी सहयोग की संभावना
15 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल का जापानी भाषा से शुरूआत कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड में 238 पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
15 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के बेरोजगार युवकों के लिए एक और अच्छी खबर है, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न भर्तियों को कराने की जो जिम्मेदारी ली गई थी उनमें से एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC ने कारागार विभाग अन्तर्गत उत्तराखंड बंदी रक्षक भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति जारी कर दी…
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच महत्वपूर्ण बातचीत, पढ़िए पूरी खबर
15 Nov. 2022. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में जी-20 राजनेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन के साथ बैठक की। दोनों राजनेताओं ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, उन्नत कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों में सहयोग समेत निरंतर प्रगाढ़ होती भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने क्वाड, आई2यू2 जैसे नए समूहों में भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। दोनों राजनेताओं ने सामयिक…
G-20 Summit में यूक्रेन युद्ध पर बोले पीएम मोदी, कहा संघर्ष-विराम और डिप्लोमेसी की राह पर लौटने का रास्ता खोजना होगा
15 Nov. 2022. इंडोनेशिया के बाली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर एक सत्र को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि Climate Change, कोविड महामारी, यूक्रेन का घटनाक्रम,और उससे जुड़ी वैश्विक समस्याएं। इन सब ने मिल कर विश्व मे तबाही मचा दी है। Global Supply Chains तहस-नहस हो गई हैं। पूरी दुनिया मे जीवन-जरूरी चीजें, essential goods,की…
उत्तराखंड में बुधवार से होगा भारत और अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास, अमरीकी सेना की 11वीं एयरबॉर्न डिवीजन लेगी भाग
15 Nov. 2022. New Delhi. भारत-अमरीका संयुक्त प्रशिक्षण “युद्धाभ्यास-22” के 18वें संस्करण का आयोजन इस माह उत्तराखंड, औली में 16 नवंबर से किया जाएगा। यह युद्धाभ्यास भारत और अमरीका की सेनाओं की उत्कृष्ट पद्धतियों, कौशलों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। युद्धाभ्यास के पिछले संस्करण का आयोजन अक्तूबर 2021 में अमरीका के अलास्का में ज्वाइंट बेस एलमेन्ड्राफ रिचर्डसन में किया गया था। इस…
