Skip to Content

Home / समाचारPage 456

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 18,602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली, सीएम ने कहा डबल इंजन का प्रदेश को मिल रहा फायदा

25 Nov. 2022. Dehradun. केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि…

Uttarakhand मुख्य सचिव ने दिए 25-30 नये एसडीएम पद सृजन के आदेश, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खाली पदों को भी भरने को कहा

25 Nov. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि डाटा लेक के माध्यम से इसकी डायनामिक रैंकिंग की जाए। सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की लगातार समीक्षा की जाए,…

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया उत्तराखंड की क्लोवर ऑर्गेनिक को सम्मानित, कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मिला पुरस्कार

25 Nov. 2022. Dehradun. कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए देहरादून, उत्तराखण्ड की क्लोवर आर्गेनिक प्रा0लि0 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्मानित किया। यह सम्मान क्लोवर आर्गेनिक को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में फसलों की जैविक खेती को अपनाने में 50 से अधिक एफपीसी की मदद करने, मिजोरम राज्य में 18 मीट्रिक टन जैविक अनानास और 350 मीट्रिक टन से अधिक जैविक अदरक की…

भारत और ओमान की नौसेनाओं ने किया संयुक्त युद्धाभ्यास, खत्म हुआ ‘नसीम अल बहर’ का 13वां संस्करण

25 Nov. 2022. New Delhi. भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद, अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुमित्रा एवं समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ऑफ ओमान (आरएनओ) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ (यानी समुद्री हवा) के 13वें संस्करण में भाग लिया। यह अभ्यास दिनांक 19 से 24 नवंबर 2022 को ओमान के तट पर आयोजित किया गया था और इसके तीन चरण- बंदरगाह चरण, समुद्री चरण और डीब्रीफ थे। हार्बर चरण…

उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी में गर्लफ्रेंड को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, राजनीतिक गलियारों में हो रही खूब चर्चा

25 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है, दरअसल गुरुवार को करण माहरा ने कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस में ऐसे भी नेता हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड को बीजेपी ज्वाइन करवाते हैं। साथ ही करण माहरा ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस में अपने एजेंट छोड़ रखे हैं, जो दिनभर कांग्रेस में रहकर शाम को बीजेपी नेताओं के…

उत्तराखंड सरकार के चिंतन शिविर के महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाया जाएगा, मुख्यमंत्री बोले इस मंथन से आने वाले समय में सुखद परिणाम मिलेंगे

25 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में सशक्त उत्तराखण्ड / 2025 चितंन शिविर के समापन सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पिछले 3 दिनों से जो मंथन हुआ, इसके आने वाले समय में सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के…

उत्तराखंड विधानसभा से कर्मचारियों की बर्खास्तगी को हाईकोर्ट ने सही ठहराया, एकल पीठ ने लगाई थी रोक

24 Nov. 2022. Nainital. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इसी हाईकोर्ट की एकल पीठ के अदेश को निरस्त करते हुए उत्तराखंड विधानसभा से निकाले गए कर्मचारियों के बर्खाश्तगी आदेश को सही ठहराया है। खंडपीठ ने उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों को एकलपीठ के बहाल किए जाने के आदेश को चुनौती देती विधान सभा की ओर से दायर विशेष अपीलों पर गुरुवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व…

Uttarakhand घर में ही बना रहा था 100 और 200 के नकली नोट, एक गलती से चढ़ा पुलिस के हत्थे

24 Nov. 2022. Haridwar. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, यह व्यक्ति घर में ही प्रिंटर के जरिए 100 और 200 रुपए के नकली नोट छाप रहा था। आरोपी के घर से पुलिस को करीब 29,000 रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि कहीं उसके…

Uttarakhand यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, खाने में नींद की गोली देकर गला दबा दिया

24 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है, इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर तत्काल जांच कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के…

ले. जनरल आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तानी आर्मी के नये चीफ, जानिए इनके बारे में

24 Nov. 2022. लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे, लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर, जनरल कमर बाजवा का स्थान लेंगे, जो इसी महीने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। पाकिस्तान के शाहबाज शरीफ सरकार के सूचना मंत्री ने यह जानकारी दी है। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस वक्त लेफ्टिनेंट जनरल आसीम मुनीर पाकिस्तान में क्वार्टर…

Loading...
Follow us on Social Media