Skip to Content

Home / समाचारPage 448

Uttarakhand सड़क हादसे में सेना के पैरा कमांडो की मौत, छुट्टी पर घर आया था

09 Dec. Ramnagar. रामनगर के कानिया चौराहे पर स्कूल बस ने बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। जिसमें एक सेना के जवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाले थे। आज सुबह वह बाइक से जा रहे थे, तभी जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचते ही चौराहे पर एक स्कूल बस ने हिमांशु को…

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे का पहला दिन, 2001.94 करोड़ रूपये की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

08 Dec. 2022. Dehradun. राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का पहली बार उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री आवास में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने 2001.94 करोड़ रूपये की 09 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राष्ट्रपति ने 528.35 करोड़ रूपये की 03 योजनाओं का लोकार्पण और 1473.59 करोड़ की 06 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.),…

गुजरात, हिमाचल और दिल्ली के परिणामों के बाद क्या बोले पीएम मोदी, पढ़िए

08 Dec. 2022. New Delhi. गुजरात हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी के परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, आगे पढ़िए इस मौके पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा…. 1- मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी…

गजब-कैबिनेट मंत्री के फर्जी सिग्नेचर कर निजी सचिव ने जारी कर दिया प्रमोशन का आदेश, अब हुआ मुकदमा दर्ज

05 Dec. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां कैबिनेट मंत्री के फर्जी सिग्नेचर कर कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव की ओर से एक व्यक्ति का विभागाध्यक्ष पद पर प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया गया। अब इस मामले में कैबिनेट मंत्री के पीआरओ की ओर से देहरादून के डालनवाला थाने में निजी सचिव और प्रमोशन पाकर विभागाध्यक्ष बने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया…

ईरान ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए एक कैदी को फांसी दी, ये ऐसी पहली ज्ञात मौत की सजा

08 Dec. 2022. ईरान का कहना है कि उसने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए एक कैदी को फांसी दे दी है, इसे अशांति से जुड़ी पहली ज्ञात मौत की सजा के तौर पर देखा जा रहा है। कैदी की पहचान देश की न्यायपालिका द्वारा संचालित मिज़ान समाचार एजेंसी द्वारा मोहसिन शेखरी के रूप में की गई है। अर्ध-आधिकारिक तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार तेहरान में एक सुरक्षा…

बीजेपी की गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ जीत, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिला मौका

08 Dec. 2022. New Delhi. गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम अब साफ हो चुके हैं, गुजरात में बीजेपी को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मौका मिला है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को सातवीं बार जीत मिली है और इस बार की जीत में बीजेपी ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक आए चुनाव परिणामों…

Haldwani लालकुआं रेलवे स्टेशन पर सीबीआई का छापा, मचा हड़कंप

08 Dec. 2022. Haldwani. लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अचानक सवेरे सीबीआई की टीम पहुंची, सीबीआई की टीम देहरादून से पहुंची हुई थी और टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन के वाणिज्य विभाग में छापेमारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि व्यापारियों के माल को उतारने को लेकर के वाणिज्य विभाग के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने यहां छापेमारी शुरू की। सीबीआई की टीम ने कमर्शियल…

उत्तरकाशी से सिर्फ 90 मिनट में देहरादून पहुंचा ड्रोन, मेडिकल टेस्ट सैम्पल लेकर रोज भरेगा उड़ान

08 Dec. 2022. Dehradun. रेडक्लिफ लैब्स डायग्नोस्टिक सर्विस प्रोवाइडर और स्काई एयर मोबिलिटी ड्रोन डिलीवरी लॉजिस्टिक्स कंपनी ने 6 दिसंबर को उत्तराखंड में ड्रोन से डायग्नोस्टिक सर्विसेज की ट्रायल उड़ान भरी। इस दौरान उत्तरकाशी से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए लंबी अवधि की ड्रोन पायलट उड़ानें शुरू कीं गई। पहली उड़ान में टेस्ट सैम्पल्स को उत्तरकाशी में उनके कलेक्शन सेंटर से ड्रोन डिलीवरी के माध्यम से देहरादून रेडक्लिफ लैब्स को भेजे…

Uttarakhand भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

08 Dec. 2022. Bageshwar. बागेश्वर में 100 मीटर गहरी खाई में एक वैगनआर कार गिर गई। जिसमे 4 लोगो की मौत हो गई। वही इस हादसे में एक 4 वर्षीय बच्ची व एक महिला घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू…

हल्द्वानी में अल्मोड़ा की विधवा महिला को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण, पुलिस में मामला दर्ज

07 Dec. 2022. Haldwani. विधवा से सहानुभूति दर्शाकर पहले दोस्ती करने और फिर दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके शारीरिक शोषण मामला सामने आया है। पीड़िता मूल रूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा की रहने वाली है, जबकि अरोपी ओखलकांडा के गंगोलीगाड़ का रहने वाला है। मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की बलात्कार, जान से मारने का प्रयास व धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज…

Loading...
Follow us on Social Media