Skip to Content

Home / समाचारPage 440

Uttarakhand News डीडीहाट की अमीषा फेमिना मिस इंडिया बनने की राह पर, 15 अप्रैल को मणिपुर में होगा फैसला

19 Feb. 2023. Dehradun. ऑस्ट्रेलिया में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत अमीषा बसेड़ा को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2023 चुना गया है । मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की डीडीहाट निवासी अमीषा को 5 राउंड के बाद यह खिताब मिला है। प्रतियोगिता में 30 प्रदेशों ने प्रतिभाग किया था। प्रत्येक प्रदेश से एक एक युवती को यह खिताब मिला है। उत्तराखंड से अंतिम राउंड में 8 प्रतिभागी थे जिनमें से…

अघोषित यात्रा के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कहा जल्द ही यूक्रेन को और हथियार दिए जाएंगे

20 Feb. 2023. International Desk. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा पर पहुंचे, कीव की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन ने कीव शहर के मरिंस्की पैलेस में एक बंद दरवाजे में बैठक की, बैठक से पहले, ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह बाइडेन के साथ सहयोग की स्थिति पर चर्चा करना चाहते हैं। वहीं बाइडेन ने कहा…

केदारनाथ धाम मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू, 2023 यात्रा की तैयारी कर रहा प्रशासन

Rudraprayag, 20 Feb. 2023. श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्री केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएं इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में डीडीएमए…

पिथौरागढ़ में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड पर बिफरीं जिलाधिकारी, लापरवाह लोगों के चालान और जुर्माने के दिये आदेश

20 Feb. 2023. Pithoragarh. जनपद पिथौरागढ़ में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ में खुले में बह रहे सीवर और नाले/नालियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ प्रभारी ईओ एनबी पांडे को निर्देश दिए गए कि पिथौरागढ़ के अंदर कारागार (बंदी ग्रह) पिथौरागढ़, टकाना स्थित मिश्रा भवन के निकट और पिथौरागढ़ में अन्य सभी स्थानों पर खुले में…

हरिद्वार में कई अवैध कालोनियां सील, प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप

20 Feb. 2023. Haridwar. जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी। सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चैहान ने बताया कि आज आशीष अग्रवाल द्वारा रोड न0-03 सुमननगर…

यहां बन रहा है उत्तर भारत का पहला एटोमिक रिएक्टर, सरकार की ओर से पहली बार विस्तृत जानकारी दी गई

18 Feb. 2023. New Delhi. उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर शहर में स्थापित होगा, जो नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 150 किमी उत्तर में है।  केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी…

पायलट की एक बड़ी गलती से नीचे गिरा था नेपाल में विमान, 72 लोगों की मौत हुई थी

18 Feb. 2023. International Desk. हाल ही में नेपाल में हुए विमान हादसे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, यह विमान हादसा पायलट की एक गलती के कारण हुआ, विमान जब रनवे पर उतरने वाला था उससे कुछ ही देर पहले विमान अचानक से जमीन पर गिर गया। विमान हादसे की जांच कर रही समिति की प्राथमिक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है, इस खुलासे के बाद नेपाल में…

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे, उखीमठ में पंचांग गणना के बाद तिथि और समय निर्धारित

18 Feb. 2023. Rudraprayag. श्री केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल, 2023 को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे। इससे पहले दिन 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल (शुक्रवार) को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम हेतु प्रस्थान करेगी तथा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को पंचमुखी…

गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी नदी में खनन स्वीकृति बढ़ाने की सीएम धामी ने केंद्र से मांग की, दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री से मुलाकात की

18 Feb. 2023. New Delhi. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ इस सत्र के अन्त तक अर्थात 31 मई, 2023 तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत शीघ्र विस्तार किए जाने एवं आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने हेतु…

उत्तर कोरिया ने फिर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को बताया कारण

18 Feb. 2023. International Desk. उत्तर कोरिया ने एक बार फिर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, उत्तर कोरियाई मिसाइल जापान के सागर में गिरी। दक्षिण कोरियाई सेना के अधिकारियों ने कहा कि लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को प्योंगयांग के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5.22 बजे दागा गया। जापान के उप रक्षा मंत्री तोशिरो इनो के अनुसार जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर रॉकेट उत्तर-पश्चिमी ओशिमा…

Loading...
Follow us on Social Media