समाचार
उधम सिंह नगर जिले में 5 जगहों पर जहरीली गैस रिसाव की सूचना पर तुरंत हरकत में आया डिजास्टर रिस्पांस सिस्टम, पढ़िए पूरी खबर
3 Jan. 2023. Rudrapur. जिलाधिकारी एवं रेस्पोंसिबल पर्सन आईआरएस युगल किशोर पन्त तथा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के विशेषज्ञ बीबी गणनायक के निर्देशन में जनपद के पांच स्थानों काशीपुर क्षेत्र में स्थित आईजीएल व नैनी पेपर मिल्स में तथा पन्तनगर में रॉकेट इण्डिया, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैण्ड में कैमिकल (इण्डस्ट्रीयल) डिजास्टर पर आधारित मॉकड्रिल किया किया गया। टाटा मोटर्स, अशोक लीलैण्ड, नैनी पेपर्स में ऑनसाइड तथा आईजीएल, रॉकेट इण्डिया में…
उत्तराखंड में जी-20 से जुड़े प्रतिभागियों के दौरों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को निर्देश
3 Jan. 2023. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत् देशी-विदेशी प्रतिभागियों द्वारा मई एवं जून 2023 में प्रस्तावित दौरों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान हमारे पास देश-विदेश से आए लोगों के समक्ष अपने प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति को दुनिया के कौने-कौने तक पहुंचाने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए…
उत्तराखंड में 1800 राजस्व गांव रेगुलर पुलिस के तहत आए, यहां अब पटवारी नहीं देखेगा कानून-व्यवस्था, अगले चरण में 1444 गांव सौंपे जाएंगे नियमित पुलिस को
2 Jan. 2023. Dehradun. प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के कतिपय भागों में विद्यमान राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत लाये जाने के उद्देश्य से प्रथम चरण के अन्तर्गत 52 थाने एवं 19 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सीमा विस्तार करते हुए कुल 1800 राजस्व पुलिस ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किया गया है। उक्त 1800 गांवों में पुलिस व्यवस्था स्थापित होने से अपराध एवं असामाजिक…
मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण, स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी किया गया शुभारम्भ
2 Jan. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ…
उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र
2 Jan. 2022. Dehradun. राज्य सरकार की ओर से उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं, इस संबंध में उत्तराखंड शासन की विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल की ओर से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जनपद उत्तरकाशी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण द्वारा विभिन्न मदों के निर्माण कार्य…
यहां दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, कम से कम 4 लोगों की मौत और कई घायल
2 Jan. 2022. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में सी वर्ल्ड थीम पार्क के पास सोमवार दोपहर दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। क्वींसलैंड पुलिस ने ट्विटर के जरिए दुर्घटना की पुष्टि की, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी। एजेंसी ने अपने ट्वीट में कहा, “हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारण मेन बीच में सीवर्ल्ड ड्राइव को…
हल्द्वानी में वनभूलपूरा से हजारों परिवारों का अतिक्रमण हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 5 जनवरी की तारीख तय
2 Jan. 2022. Haldwani/ New Delhi. हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके से हाईकोर्ट के आदेशों के बाद रेलवे भूमि से 5,000 से ज्यादा परिवारों के अतिक्रमण को हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी की तारीख तय की है। कोर्ट में हल्द्वानी के शराफत खान समेत 11 लोगों की याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से दाखिल की…
3 महीने बाद उत्तराखंड में कोरोना से पहली मौत, साल के पहले दिन तीन नए कोरोना मरीज मिले
1 Jan. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में 3 महीने बाद कोरोना से पहली मौत हुई है, वहीं साल के पहले दिन उत्तराखंड में तीन नए कोरोनावायरस मरीज भी पाए गए। यह मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है, इससे पहले 26 सितंबर 2022 को उत्तराखंड में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी को राज्य में 411 लोगों…
राजौरी में आतंकी हमला, 4 लोगों की मौत, 6 घायल, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा
1 Jan. 2022. Jammu. जम्मू और कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में 4 स्थानीय लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह घटना ऊपरी डांगरी इलाके की है। बताया जा रहा है कथित तौर पर यहां आतंकियों ने 3 घरों में फायरिंग की, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग…
चमोली में नए साल की पार्टी कर घर लौट रहे 3 लोगों की कार दुर्घटना में मौत, एक व्यक्ति बुरी तरह घायल
1 Jan. 2022. Chamoli. यहां नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल कार से चार लोग दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। नए साल का जश्न मनाकर ये लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव…
