Skip to Content

Home / समाचारPage 430

हल्द्वानी में जमीन खरीदने वाले ध्यान दें, फ्रॉड मामले बढ़ रहे हैं, कमिश्नर ने लोगों से सचेत रहने को कहा

7 Jan. 2023. Haldwani. आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में अधिकांश भूमि केे फ्रॉड केस आने से आयुक्त ने गम्भीरता से लिया। आयुक्त रावत ने भूमि क्रय करने वाले आमजनता से कहा कि जो भी भूमि क्रय कर रहे है भूमि के अभिलेख तहसील स्तर पर भलीभति जांच लें। इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है कि वह…

जोशीमठ संकट पर मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा डेंजर जोन का ट्रीटमेंट, सीवर तथा ड्रेनेज जैसे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

6 Jan. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ शहर के भू धसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था एवं भूधंसाव के कारणों आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की अध्यतन स्थित की सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भुधंसाव से प्रभावित…

भारत की बेटियों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं खूब वायरल, पीएम मोदी ने भी गर्व व्यक्त किया

6 Jan. 2022. New Delhi. सेना में तैनात भारत की बेटियों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी गर्व व्यक्त किया है, दरअसल यह तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में हिस्सा ले रहीं भारतीय महिला सैनिकों की हैं। आगे देखिए तस्वीरें… भारतीय सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि पहली बार संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत की…

तस्वीरें : प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में हिस्सा लिया, 7 जनवरी तक दिल्ली में हो रहा है ये सम्मेलन

6 Jan. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चल रही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में हिस्सा लिया, इस सम्मेलन में 200 से भी ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ” मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग ले रहा हूं, यह महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर…

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित, शिक्षा निदेशालय से जारी हुआ कार्यक्रम Uttarakhand Board Exam 2023

6 Jan. 2023. Ramnagar. उत्तराखंड में 2023 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है, रामनगर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में इन तारीखों को लेकर फैसला लिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक के बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर के कुंवर…

भीषण युद्ध के बीच अचानक पुतिन ने 2 दिन हमला रोकने के आदेश दिए, पढ़िए क्यों

6 Jan. 2023. भीषण रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से युद्ध क्षेत्र में 2 दिन के युद्ध विराम की घोषणा की गई है, यूक्रेन से भी ऐसा ही युद्ध विराम घोषित करने की अपील की गई, लेकिन यूक्रेन की ओर से इस युद्ध विराम को खारिज कर दिया गया है। क्रेमलिन प्रेस सेवा ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 6 जनवरी को…

चंपावत का बनबसा थाना देश के टॉप थ्री थानों में, 20 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सम्मानित

6 Jan. 2023. Champawat. चंपावत जिले के बनबसा थाने को देश के टॉप 3 थानों में शामिल किया गया है, 20 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थाने को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम 3 पुलिस स्टेशनों में शामिल किया गया है। पुलिस स्टेशन के SHO को…

जोशीमठ संकट पर सीएम धामी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, जोशीमठ में अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने डेरा डाला

5 Jan. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भूधसाव के सन्दर्भ में कल 6 जनवरी को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक सायं 6:00 बजे सचिवालय स्थित अब्दुल कलाम भवन के चतुर्थ तल पर आहूत की गई है। बैठक में मुख्य सचिव, सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव सिंचाई, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त गढवाल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ, जिलाधिकारी चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जो…

जल संरक्षण पर राज्यों के अखिल भारतीय सम्मेलन को पीएम मोदी ने संबोधित किया, कहा वाटर विजन @ 2047 अमृत काल की अगले 25 वर्षों की यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम है

5 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से जल संरक्षण के विषय पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का विषय ‘वाटर विजन @ 2047’ है और फोरम का उद्देश्य सतत विकास और मानव विकास के लिए जल संसाधनों के दोहन के तरीकों पर चर्चा के लिए प्रमुख नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है। अपने संबोधन…

नवनिर्मित गदरपुर बाईपास और खटीमा बाईपास का हुआ उद्घाटन, सीएम धामी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया

5 Jan. 2023. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहेनिया बाईपास, खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 30606.75 लाख रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं नवनिर्मित खटीमा बाईपास का लोकार्पण भी शामिल रहा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो के माध्यम सभा को संबोधित किया। लोकार्पित किये…

Loading...
Follow us on Social Media