समाचार
नेपाल में भीषण विमान दुर्घटना, 72 लोग सवार थे इसमें, 5 भारतीय भी शामिल
15 Jan. 2023. Pokhra, Nepal. 72 लोगों को ले जा रहा एक विमान नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में आ रहे वीडियो में दुर्घटनास्थल से गहरा काला धुंआ निकलते हुए दिखाया गया है, वहीं घटनास्थल के आसपास काफी बचावकर्मी भी नजर आ रहे हैं और यहां भीड़ भी जमा है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसमें 68 यात्री और…
टनकपुर में बनने वाले आईएसबीटी की भूमि का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया, लोहाघाट और चंपावत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया
15 Jan. 2023. Tanakpur. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में बनने वाले अन्तरराज्यीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण। 106 बीघा में 56 करोड़ की लागत से बनना है आइएसबीटी, पर्यटकों व मां पूर्णागिरि श्रद्धालुओं क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को टनकपुर में बनने वाले आइएसबीटी टर्मिनल की भूमि का निरीक्षण किया। परिवहन निगम की 106 बीघा भूमि…
पीएम मोदी ने देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंडी दिखाई, कहा ये गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर, आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे भारत का प्रतीक
15 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद को विशाखापट्टनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी और लगभग 700 किमी की दूरी तय करते हुए दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन होगी। आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम,…
उत्तराखंड में यहां कार से टकराकर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार
15 Jan. 2023. Almora. पुलिस चौकी खैरना, थाना भवाली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि हल्द्वानी से शीतलाखेत अल्मोड़ा जा रही केमू बस संख्या (यूके04 पीए0520) से अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही टैक्सी (यूके04टीबी 3053) की आपसी भिड़ंत होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम HC नवीन कुंवर के हमराह मय…
Joshimath Update प्रभावितों के लिए होगा प्री फैब हट का निर्माण, अभी तक 223 परिवार विस्थापित
14 Jan. 2023. Dehradun. अन्तरिम राहत के तौर पर अभी तक 1.87 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि प्रभावित परिवारों को वितरित की गई। भारत सरकार के स्तर पर सी0बी0आर0आई0 द्वारा प्रभावितों की स्वयं की सुरक्षित भूमि पर प्री फैब हट निर्माण पर सहमति दी गई। जोशीमठ में अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों के कक्षों की संख्या बढ़ाकर 615 की गई हैं, जिनकी क्षमता 2190 लोगों की हो गई…
उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में हिमपात, सैलानियों और व्यवसायियों के चेहरे खिले
14 Jan. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में इस सीजन में लंबे समय के बाद कई पर्यटन स्थलों पर मौसम का पहला हिमपात देखने को मिला है, सप्ताहांत होने के कारण हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी इन पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं, सीजन के पहले हिमपात के कारण पर्यटन व्यवसायियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही गौरसों, औली,…
देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शौर्य स्थल का उद्घाटन, शहीदों के परिजनों से भी की मुलाकात
14 Jan. 2023. Dehradun. केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल का उद्घाटन किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन किया एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,…
बागेश्वर में उत्तरायणी मेला-2023 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित, घोषणाएं, लोकार्पण और शिलान्यास
14 Jan. 2023. Bageshwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बागेश्वर में उत्तरायणी मेला-2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर जिले हेतु बालीघाट – धरमघर सड़क का जीर्णोद्धार किए जाने , गोलू मार्केट गरुड़ का विनियमितीकरण किए जाने एवं बागेश्वर में खेल मैदान निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के लोकपर्व उत्तरायणी और मकर…
उत्तरायणी पर्व पर राज्य भर में कार्यक्रमों का आयोजन, मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं
14 Jan. 2023. Dehradun. उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तरायणी पर्व जिसे घुघुतिया त्योहार भी कहा जाता है मनाया जा रहा है। उत्तरायणी पर्व के अवसर पर भक्ति संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पारंपरिक तौर पर इस बार राज्य में मकरसंक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। खटीमा 14 जनवरी 2023- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकोठी (खटीमा स्थित) पहुँचकर शिव मन्दिर प्रांगण में पूजा–अर्चना कर प्रदेश व देश…
जोशीमठ संकट पर धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, लिए गये ये फैसले
13 Jan. 2023. Dehradun. जोशीमठ संकट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में राज्य कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, बैठक में राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मंत्रीमंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रीमण्डल की बैठक के बाद मुख्य सचिव…
