समाचार
Video उत्तराखंड में तेंदुए ने दो महिलाओं पर दिनदहाड़े किया हमला, देखिए
29 Nov. 2022. Almora. द्वाराहाट के भोरा गांव में तेंदुए ने दो महिलाओं पर उस वक्त हमला कर दिया जब महिलाएं अपने जानवरों को चराने के लिए पास के बंजर मैदान में ले गई थीं। 2 महिलाओं के साथ-साथ तेंदुए ने एक युवक पर भी हमला किया, इस घटना में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूर मौजूद एक व्यक्ति ने…
तस्वीरें : औली में भारत और अमेरिका की सेना का युद्धाभ्यास, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर में दिख रहा आपसी तालमेल
29 Nov. 2022. Chamoli. भारत-अमरीका संयुक्त प्रशिक्षण “युद्धाभ्यास-22” के 18वें संस्करण का आयोजन उत्तराखंड, औली में चल रहा है। यह युद्धाभ्यास भारत और अमरीका की सेनाओं की उत्कृष्ट पद्धतियों, कौशलों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास में अमरीकी सेना की 11वीं एयरबॉर्न डिवीजन की सेकेंड बिग्रेड के जवान और भारतीय सेना की असम रेजीमेंट के जवान भाग ले रहे हैं। इस…
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से एक दिन पहले कई पुरस्कार विजेता एथलीट और कोच दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भ्रमण करने पहुंचे, शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
29 Nov. 2022. New Delhi. वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से एक दिन पहले कई पुरस्कार विजेता एथलीट और कोच दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भ्रमण करने पहुंचे और वहां उन्होंने शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। युद्ध स्मारक का दौरा करने वाले कुछ प्रमुख एथलीटों में मुक्केबाज निकहत ज़रीन, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, स्टीपलचेज़र अविनाश साबले और शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा शामिल थे। अपनी यात्रा…
Tehri News मुख्यमंत्री धामी ने 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भी हिस्सा लिया
28 Nov. 2022. Tehri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों…
उत्तराखंड की बेटी का कमाल, ब्रिटेन की महारानी ने किया सम्मानित, शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला
28 Nov. 2022. Nainital. उत्तराखंड की एक बेटी मौलिका पांडे ने न सिर्फ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। मोलिका पांडे को हाल ही में लंदन बुलाकर ब्रिटेन की महारानी ने सम्मानित किया, इस सम्मान को पाने के बाद मोलिका पांडे के परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दरअसल सोसाइटी ऑफ लंदन की…
देहरादून में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को रौंदा, 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत
28 Nov. 2022. Dehradun. एक भीषण हादसे में एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंद दिया है। घायलों में अधिकांश बाइक सवार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 से 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक सहारनपुर की तरफ से आ रहा था…
दुखद : टिहरी में 12 साल के किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
28 Nov. 2022. Dehradun. टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा क्षेत्र में रविवार रात को गुलदार ने एक 12 साल के युवक को अपना नहीं निवाला बना लिया, किशोर का शव देर रात जंगल से बरामद किया गया, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। लोगों के द्वारा वन विभाग से जल्द से जल्द आदमखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की जा रही है। देर रात दो…
Uttarakhand शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन कार से नहीं उतरी, वापस लौटी, कारण जानकर सभी दंग रह गए
28 Nov. 2022. Udham Singh Nagar. इन दिनों शादियों का सीजन है। ऐसे में कई मामले सामने आ रहे है। हल्द्वानी में एक दूल्हा शराब के नशे में टल्ली होकर शादी करने पहुंचा। यह खबर अभी लोगों की जुबां से उतरी नहीं कि खबर ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से आ गई। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और बैरंग अपने घर लौट आयी।…
खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने, पीएसी में भी जल्द होगी प्रोन्नति
27 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। सशस्त्र पुलिस, पी0ए0सी0 में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को…
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया, क्या कहा पढ़िए
27 Nov. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 95वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “तेलंगाना के राजन्ना सिर्सिल्ला जिले में एक बुनकर भाई हैं – येल्धी हरिप्रसाद गारू। उन्होंने मुझे अपने हाथों से G-20 का यह logo बुन करके भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर तो मैं हैरान ही रह गया। हरिप्रसाद जी को…