Skip to Content

Home / समाचारPage 41

अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

22 January. 2024. Dehradun. अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर में भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी…

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या तैयार, सवेरे 10.25 पर पहुंच जाएंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम

21 January. 2024. Ayodhya/ New Delhi. अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, इसके साथ ही पूरा देश राममय हो गया है। 22 जनवरी को दिन में अयोध्या में नवनिर्मित भगवान राम के मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवेरे करीब 10:30 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण…

राममय हुआ उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने भव्य शोभायात्रा में लिया हिस्सा

21 January. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिपलेश्वर मंदिर, क्लेमेनटाउन देहरादून में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार होने जा रहा है। कल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे।…

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर परेड ग्राउंड देहरादून में 1.5 लाख से अधिक दीप किए प्रज्वलित, सीएम धामी भी रहे मौजूद

21 January. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में परेड ग्राउंड में 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी लोगों के बीच पहुंचकर दीप जलाए एवं सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राम…

Uttarakhand पत्नी पर फायर करने के आरोपी ने दरोगा को भी मारी गोली

21 January. 2024. Dehradun. मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने…

पवलगढ़ का नाम बदला गया, अब सीतावनी कंजर्वेशन कहलाएगा, सीएम धामी के आदेश पर जारी हुआ शासनादेश

20 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व रख दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व में माँ सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि आश्रम है, जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है। उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली…

राम राज्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ, 500 से अधिक वर्ष का इंतजार हुआ खत्म

20 January. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के…

उत्तराखंड की इस सड़क के 2-लेन में चौड़ीकरण को मिली केंद्र की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया आभार प्रकट

20 January. 2024. Dehradun. राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे…

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों को प्रदान की गई 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि

20 January. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की। राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को यह धनराशि प्रदान की गई। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने…

हल्द्वानी और नैनीताल में एफ एम रिले केंद्र का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, एफ एम ट्रांसमीटर से लोग आकाशवाणी के कार्यक्रमों को सुन पाएंगे

20 January. 2024. Nainital. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनाए गए प्रसार भारती के आकाशवाणी के 10 किलो वाट के एफ एम रिले केंद्र को वर्चुअल माध्यम से देश को समर्पित किया। हल्द्वानी के तहसील परिसर में स्थापित 10 किलोवाट के एफ एम ट्रांसमीटर से लोग आकाशवाणी के कार्यक्रमों को सुन पाएंगे। नैनीताल में 100 वॉट के एफ एम ट्रांसमीटर को 1 किलोवाट का बनाया जा…

Loading...
Follow us on Social Media