Skip to Content

Home / समाचारPage 406

Uttarakhand, शादी के बाद सुहागरात की जगह हवालात में गुजरी दुल्हे की रात, इलाके में बना चर्चा का विषय

25 Feb. 2023. Haridwar. शादियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी हूंगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया गया। लेकिन दोनों पक्ष आस-पास होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। फिर क्या…

कृषि और सहकारिता पर बोले पीएम मोदी, कहा दलहन और खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने की जरूरत, और क्या कहा, पढ़िए

24 Feb. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद कई वेबीनारों के जरिए विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन दे रहे हैं, शुक्रवार को कृषि और सहकारिता विषय पर हुई वेबीनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही, आगे पढ़िए क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने…. 1- आप सभी का बजट से जुड़े इस महत्वपूर्ण webinar में स्वागत है। पिछले 8-9 वर्षों की तरह, इस बार भी बजट…

चंपावत में नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी की वाहन रैली, जिले के लिए 4884.21लाख की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया

24 Feb. 2021. Champawat. राज्य सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में अभिनंदन रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य लोग शामिल हुए। स्थानीय जीआइसी चौक से गोरलचौड़ मैदान तक निकली आभार रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा भी शामिल हुए। उन्होंने खुली जीप में रैली के…

हरिद्वार में ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट (मेन्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल मंत्री रेखा आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री निशंक रहे मौजूद

24 Feb. 2023. Haridwar. प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या शुक्रवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया,जहां आयोजकों द्वारा खेल मंत्री आदि का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें…

मौत, विध्वंस और विस्थापन अभी जारी रहेगा, यूक्रेन युद्ध के एक साल बाद भी शांति की अभी कोई गुंजाइश नहीं

24 Feb. 2023. International Desk. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 1 साल पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी इस युद्ध के खत्म होने की कोई गुंजाइश कहीं से भी नजर नहीं आ रही, इस युद्ध की विभीषिका में हजारों लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। ऊपर के चित्र में आप देख रहे हैं कि पहले चित्र में…

खटीमा में सीएम धामी ने थारू विकास भवन में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन को सम्बोधित किया, कहा जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान

24 Feb. 2023. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू विकास भवन में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर एवं न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

23 Feb. 2023. Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकट चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर एवं न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख, शान्ति एवं खुशहाली की कांमना की। घटकू मंदिर में मुख्यमंत्री को पंडित नवीन तिवारी द्वारा तथा गोल्ज्यू मंदिर में महंत अमित गिरी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई।…

पीएम मोदी ने हरित विकास पर बजट उपरांत वेबिनार को संबोधित किया, पढ़िए संबोधन के मुख्य बिंदु

23 Feb. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरित विकास पर बजट उपरांत के पहले वेबिनार को संबोधित किया। यह सरकार द्वारा आयोजित 12 बजट उपरांत वेबिनार की श्रृंखला का पहला वेबिनार है, जिसका आयोजन केंद्रीय बजट में घोषित पहलों का प्रभावी कार्यान्वयन करने हेतु विचारों की प्राप्ति के लिए किया जा रहा है। आगे पढ़िए प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु….. 1 . 2014 के बाद से भारत में…

खरसाली से यमुनोत्री धाम रोपवे बनाने की प्रक्रिया शुरू, 3 घंटे की यात्रा 20 मिनट में होगी पूरी

23 Feb. 2023. Dehradun. जल्द ही यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से रोपवे से जुड़ने वाला है। इस रोपवे परियोजना के बनने के बाद श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने में सुगमता होगी। अभी पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 2 से 3 घण्टे का समय लग जाता है, रोपवे बन जाने के बाद मात्र 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु यमुनोत्री के दर्शन…

अब 6 साल से कम के बच्चों का नहीं हो सकेगा कक्षा 1 में प्रवेश, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

23 Feb. 2023. New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां कक्षा 1 में 6 साल से कम के बच्चों को प्रवेश नहीं दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक निर्देश में कहा है कि सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को नीति के साथ प्रवेश के लिए अब आयु को समान रूप से 6+…

Loading...
Follow us on Social Media