समाचार
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस के मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन में कहा, मोदी सरकार संस्कृति के संरक्षण के लिए बड़े काम कर रही है
21 January. 2026. Rishikesh. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं मां गंगा के दर्शन और पूजन भी किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने…
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनी तकनीकी उत्कृष्टता का मॉडल, एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं, यूसीसी का एक साल
21 January. 2026. Dehradun. उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सेवाएं, अंग्रेजी के अलावा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक एआई की सहायता से भी यूसीसी की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना पंजीकरण करवा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, यूसीसी के…
Uttarakhand मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की, दिये जरूरी निर्देश
21 January. 2026. Dehradun. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने जमरानी बांध बहुद्देेश्यीय परियोजना सौंग बांध पेयजल परियोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए…
नितिन नबीन बने बीजेपी के नये अध्यक्ष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं
20 January. 2026. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार…
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने की भारत की यात्रा, पीएम मोदी से हुई महत्वपूर्ण बातचीत, बड़े समझौते
19 January 2026. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत की आधिकारिक यात्रा की। पिछले दस वर्षों में शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की यह पाँचवीं भारत यात्रा थी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी तीसरी आधिकारिक भारत यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब…
Uttarakhand यूसीसी का एक साल, ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण, पहले विवाह पंजीकरण के लिए सब रजिस्ट्रार ऑफिस में उपस्थित होने की थी मजबूरी
19 January. 2026. Dehradun. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए, आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों में समता कायम करने के साथ ही यूसीसी का एक महत्वपूर्ण योगदान प्रक्रियाओं के सरलीकरण के रूप में रहा है। यही कारण है कि यूसीसी लागू होने के एक साल से कम समय में 4,74,447 शादियों का…
Uttarakhand मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत, किया ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग
19 January. 2026. Dehradun. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम के तहत् प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। हर बच्चा खास होता है, अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि…
मुख्यमंत्री धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
18 January. 2026. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का साक्षात भावात्मक अभिव्यक्ति है। माताजी का…
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया Certificate of Appreciation
17 January. 2026. Dehradun. भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। इस सम्मान…
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया, कहा महज 10 वर्षों में स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है, आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है
16 January. 2026. New Delhi. राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सभी लोग एक विशेष अवसर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के उत्सव में एकत्रित हुए हैं और स्टार्टअप आज संस्थापकों और नवप्रवर्तकों की…
