समाचार
Chardham Yatra 2023, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से
22 April. 2023. गंगोत्री/यमुनोत्री : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में…
पीएम मोदी ने टिहरी गढ़वाल के लोगों की लगन और मेहनत की तारीफ की, पढ़ें पूरी खबर
22 April. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास मानकों के प्रदर्शन की उत्तराखंड राज्य सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए टिहरी के लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के एक ट्वीट को साझा किया। नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा: “इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए टिहरी के मेरे सभी भाइयों और बहनों को…
भारतीय नौसेना और ज्यादा हुई ताकतवर, युद्धपोत से बैलेस्टिक मिसाइल को उड़ाने वाली स्वदेशी प्रणाली का परीक्षण किया
22 April. 2023. New Delhi News Desk. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने 21 अप्रैल, 2023 को बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट से समुद्र-आधारित एंडो-वायुमंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। परीक्षण का उद्देश्य एक शत्रुतापूर्ण बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को बेअसर करना था। जिससे भारतीय नौसेना बीएमडी क्षमता वाले राष्ट्रों की सूची में शामिल हो गयी, अमेरिका और चीन जैसे खुशी देशों…
पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 विदेशी ट्रैकर सुरक्षित, लोकेशन मिली, बचाव दल रवाना
22 April. 2023. Bageshwar. उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में खराब मौसम और हिमस्खलन के कारण 14 ट्रैकरों (13 अमेरिकी और एक भारतीय गाइड) का एक दल जीरो प्वाइंट के पास फंस गया है। इस 14 सदस्यीय दल को रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है। रेस्क्यू टीम को ट्रेकरों की लोकेशन भी मिल चुकी है जो जीरो प्वाइंट के समीप एक…
टिहरी में आयोजित हुआ पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में सेफ्टी प्रशिक्षण, 1 महिला सहित 21 पैराग्लाइडर्स ने लिया हिस्सा
22 April. 2023. Tehri. उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 16 अप्रैल 2023 से 22 अप्रैल 2023 तक आयोजित पैराग्लाइडिंग SIV प्रशिक्षण का आज समापन हो गया है। प्रशिक्षण में 20 पुरुष एवं 01 महिला पायलट सहित कुल 21 पैराग्लाइडिंग पायलटों द्वारा सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक तानाजी टॉकवे ने कहा कि प्रताप नगर से कोटी कॉलोनी पैराग्लाइडिंग साइट SIV प्रशिक्षण हेतु देश के मुख्य स्थलों में…
पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, 3 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं यहां
21 April. 2023. New delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सूडान में भारत के राजदूत और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक के दौरान, सूडान में हाल के घटनाक्रमों का जायजा लिया और विशेष तौर पर फिलहाल पूरे देश…
सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, आजादी की शताब्दी देश की स्वर्ण शताब्दी तब होगी जब हम कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता देंगे
21 April. 2023. New delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 16वें सिविल सेवा दिवस, 2023 के अवसर पर सिविल सेवकों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान किए और ई-बुक ‘विकसित भारत – एंपावरिंग सिटीजंस एंड रिचिंग दी लास्ट माइल, खंड I और II का विमोचन भी किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा…
Video बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई, 25 अप्रैल को प्रातः खुलेंगे कपाट
21 April. 2023. Rudraprayag. ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर लिया है। आगे देखिए वीडियो…. पूजा-अर्चना के बाद डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम…
चारधाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, कहा राज्य के लिए उत्सव है ये यात्रा
21 April. 2023. Rishikesh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा अयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा – 2023” के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा चालकों, परिचालकों एवं श्रद्धालुओं हेतु दी जा…
जम्मू-कश्मीर में सेना के 5 जवान शहीद, सेना ने शहीदों की तस्वीर जारी की, आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश जारी
21 April. 2023. New Delhi News Desk. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी हमले में गुरुवार को सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जवानों के वाहन पर आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिससे वाहन में आग लग गई और 5 जवान शहीद हो गए। सेना और सुरक्षाबलों ने इस इलाके में बड़े पैमाने पर आतंकवादियों के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना की…
