Skip to Content

Home / समाचारPage 373

घर के ऊपर गिरा लड़ाकू विमान, 3 लोगों की मौत

8 May. 2023. भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान आज सवेरे लगभग 9:45 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ वायुसेना बेस से एक नियमित प्रशिक्षण परिचालन के लिए उड़ान भरी थी। इसके तुरंत बाद पायलट को आपात स्थिति का अनुभव हुआ, जिसके बाद उसने विमान को उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार ठीक करने का प्रयास किया, इसमें विफल रहने के बाद उन्होंने विमान से बाहर निकलने की प्रक्रिया की शुरूआत…

मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने उत्तराखण्ड कैंपा की संचालन समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की, दिये जरूरी निर्देश

8 May. 2023. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा की संचालन समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड कैंपा के अन्तर्गत शोध कार्यों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रदेश से सम्बन्धित विषयों और मुद्दों पर शोध किए जाने की आवश्यकता है जिससे प्रदेश और प्रदेशवासियों को…

नैनीताल जिले में सतपाल महाराज ने 16 करोड़ 69 लाख 17 हजार की धनराशि से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण, वहीं 7 करोड़ 90 लाख 12 हजार की धनराशि से 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

8 May. 2023. Haldwani. लोक निर्माण,पर्यटन,सिंचाई, लद्यु सिचाई,पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण,संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने 24 करोड़ 59 लाख 19 हजार की 16 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुये कहा कि इन योजनाओें के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वार्गींण विकास होगा। मंत्री महाराज ने 16 करोड 69 लाख 17 हजार की धनराशि से पर्यटन, लोनिवि, सिचाई,पंचायती राज एवं लघु सिंचाई की 10…

चीन सीमा पर दारमा घाटी में टूटा ग्लेशियर, कई ग्रामीण और पर्यटक फंसे

7 May. 2023. Dharchula. पिथौरागढ़ जनपद के दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच रविवार को लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। जिसके कारण सड़क बंद हो गई। सड़क के बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और पर्यटक फंसे होने की सूचना मिल रही है। लोगों ने भाग कर बचाई जान बता दें प्रसिद्ध पंचाचूली में पर्यटक फंसे हुए है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि…

5 जवानों की शहादत के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे राजौरी, कहा सरकार और देश के लोग हमेशा सशस्त्र बलों के साथ हैं

6 May. 2023. Rajouri. शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र के दौरान 5 जवानों की शहादत के बाद शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी, जम्मू-कश्मीर में सेना के आधार शिविर की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और उत्तरी कमान के जनरल…

ऑपरेशन त्रिनेत्र के दौरान शहीद हुए रुचिन रावत और प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पहुंचे जॉलीग्रांट, सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

6 May. 2023. Dehradun. जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन त्रिनेत्र के दौरान आतंकवादियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल लांस नायक रुचिन सिंह रावत और हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद लांस नायक रुचिन सिंह रावत और प्रमोद नेगी को पूरे सैनिक सम्मान के साथ नमन कर व…

उत्तराखंड में एक महिला के खाते से शातिर तरीके से उड़ा लिए 20 लाख रुपए, आप भी रहें सावधान

6 May. 2023. Haldwani. उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक महिला के खाते से शातिर तरीके से 20 लाख रुपए उड़ा लिए गए, महिला को इसका पता भी नहीं चला, जब तक महिला को इसका पता चला तब तक महिला के खाते से रुपए गायब हो चुके थे। इस मामले की शिकायत साइबर सेल में करवाई गई है, लेकिन इस तरह की धोखाधड़ी से आपको भी सावधान रहने की जरूरत है।…

पिथौरागढ़ के धारचूला में गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, गार्ड को किया गया गिरफ्तार

6 May. 2023. Pithoragarh. पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड ने आवेश में आकर बैंक के मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बैंक के गार्ड और मैनेजर के बीच में झगड़ा हो गया था और इसके बाद गार्ड ने आवेश में आकर बैंक…

हल्द्वानी में किरायेदार महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था मकान मालिक का बेटा, पुलिस में मुकदमा दर्ज

6 May. 2023. Haldwani. किरायदार महिला का नहाते वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ गया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक के पुत्र ने बाथरूम में नहाते महिला किराएदार का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। महिला द्वारा इस हरकत का विरोध किया तो उसने महिला के साथ ही मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  महिला का कहना है कि वह पति और…

पीएम मोदी जाएंगे फ्रांस, 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

5 May. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित विशिष्ट अतिथि होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति के एक ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया “धन्यवाद मेरे दोस्त Emmanuel Macron! मैं आपके और फ्रांसीसी लोगों के साथ बैस्टिल डे और हमारी रणनीतिक साझेदारी का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।” फ्रांस हर साल 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस…

Loading...
Follow us on Social Media