समाचार
कैंची धाम स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की दो घोषणाएं, तहसील कोश्या कुटोली अब हुई श्री कैंची धाम तहसील
15 June. 2023. Nainital. कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने दो घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि तहसील कोश्या कुटोली, जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘‘श्री कैंची धाम’’ होगा। वर्ष भर श्री कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो, इस हेतु भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा भवाली सैनिटोरियम से नैनी बैण्ड के…
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 29 लोग सवार थे
15 June. 2023. Rishikesh. ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में 29 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही…
Uttarakhand व्यक्ति ने मामूली बात पर पड़ोसी महिला को उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार
15 June. 2023. Almora. उत्तराखंड में जब एक महिला ने अपने पड़ोसी को पत्नी और मां से मारपीट करने से रोका तो पड़ोसी ने उस महिला को ही दरांती से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा का है, यहां बुधवार 14 जून को अभियुक्त प्रकाश राम अपनी पत्नी व माता के साथ लड़ाई- झगड़ा व मारपीट पर कर रहा था।…
बी.टेक का छात्र बन गया मोबाइल चोर, शातिर तरीके से उड़ा रहा था लोगों के फोन, गिरफ्तार
15 June. 2023. Haridwar. थाना कनखल पुलिस ने बताया कि दिनांक 14 जून 2023 को सुखधाम दादू बाग कनखल निवासी शिवांश माहेश्वरी द्वारा थाना कनखल में आकर सूचना दी गई कि प्रेम नगर आश्रम पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी व उसके दोस्त की स्कूटी से मोबाइल चोरी कर लिए थे। सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दिखाते हुए घटनास्थल के नजदीक मौजूद सीपीयू में तैनात हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह व…
उत्तराखंड में पुरोला में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश
14 June. 2023. Uttarkashi. उत्तरकाशी जिले के पुरोला में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है, प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। आगे देखिए आदेश…. दरअसल उत्तरकाशी जिले के पुरोला में लव जिहाद की घटना सामने आने के बाद लगातार तनाव बना हुआ…
विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने के लिए बर्लिन में भारतीय दल, 198 एथलीटों सहित 280 सदस्य हैं टीम में
14 June. 2023. International Desk. विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन, जर्मनी पहुंच चुका है। अपनी यात्रा से पूर्व, 8 जून को विदाई समारोह के विशेष अवसर पर भारतीय टीम ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विशेष ओलंपिक में भारतीय दल की भागीदारी के लिए 7.7 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की…
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगे 37 आरोप, ट्रंप ने कहा यह सत्ता का सबसे जघन्य दुरुपयोग है
14 June. 2023. International Desk. अमेरिका में एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में पूर्व राष्ट्रपति और अगले राष्ट्रपति चुनाव के प्रबल उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जासूसी अधिनियम के 31 उल्लंघनों सहित 37 संघीय मामलों का आरोप लगाया गया है। संघीय अभियोजकों ने ट्रम्प पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राष्ट्रपति पद के दौरान प्राप्त गुप्त दस्तावेजों को जानबूझ कर अपने पास रखा और अधिकारियों से उन सामग्रियों को छुपाने के अपने प्रयासों…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 650 पदों पर भर्ती, कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी
14 June. 2023. Dehradun. उत्तराखंड शिक्षा विभाग में रोजगार की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है, शिक्षा विभाग जल्द ही बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती करने जा रहा है, यह पद काफी समय से खाली पड़े थे, अब इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी गई है। दरअसल की बीआरपी और सीआरपी ऐसे पद होते हैं जिन्हें शिक्षकों की निगरानी और प्रशिक्षण का काम…
पीएम मोदी ने लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र बांटे, कहा अब देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से
13 June. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले की तरह एक बार फिर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती किये गये लगभग 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश भर से चयनित भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा…
रूस काला सागर अनाज समझौते से हटने पर विचार कर रहा है : व्लादिमीर पुतिन
13 June. 2023. Moscow. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस काला सागर अनाज सौदे से हटने पर विचार कर रहा है क्योंकि पश्चिम ने रूसी कृषि वस्तुओं को विश्व बाजारों में लाने के किसी भी वादे को लागू न करके मास्को को धोखा दिया है। यूक्रेन को समुद्र के रास्ते अनाज के निर्यात को फिर से शुरू करने की अनुमति देने वाले सौदे को पिछले साल जुलाई…
