Skip to Content

Home / समाचारPage 322

उत्तराखंड में यहां फिर आया भूकंप, दहशत में घरों से भागे लोग

3 August. 2023. Pithoragarh. उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह भूकंप आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिले में लगातार हल्के भूकंप के झटके आ रहे है। जो कहीं परेशानी तो कहीं राहत भी माना जा रहा है। वैज्ञानिक हल्के झटके को या तो बड़े खतरे की चेतावनी समझते हैं या तो हल्के हल्के झटके से…

पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जी-20 सम्मेलन को संबोधित किया, कहा भारत महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है

2 August. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण पर जी-20 देशों के मंत्रीस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं तो दुनिया समृद्ध होती है! उनका आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है, शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को बढ़ावा देती है, उनका नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी…

कपकोट, हरिद्वार और खटीमा के लिए सीएम धामी ने विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की, स्वास्थ्य, शिक्षा और जलभराव से जुड़ी हैं योजनाएं

2 August. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र कपकोट के ससोला में नर्सिंग कालेज खोले जाने एवं कपकोट में स्थित केदारेश्वर स्टेडियम की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य किये जाने की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार में जलभराव के संबंध में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रदान की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र…

Uttarakhand तीसरी संतान पैदा हुई तो ग्राम प्रधान की कुर्सी चली गई, पढ़िए क्या है ये मामला

2 August. 2023. Uttarkashi. उत्तराखंड में एक ग्राम प्रधान के घर पर जैसे ही तीसरी संतान पैदा हो गई तो एक तरफ घर पर खुशी का माहौल था तो वहीं ग्राम प्रधान के लिए बुरी खबर आने वाली थी। दरअसल तीसरी संतान पैदा होने के कारण ग्राम प्रधान की कुर्सी पर संकट गहरा गया, आगे पढ़िए क्या है यह पूरा मामला…. मामला उत्तरकाशी जिले के विकासखंड नौगांव के ग्राम पंचायत…

उत्तराखंड में हारी हुई 23 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति, 8 सांसदों को सौंपी इन सीटों की जिम्मेदारी

2 August. 2023. Dehradun. भाजपा ने कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रदेश के अपने सांसदों को हारी गई 23 विधानसभा सीटों में कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 75 फीसदी मतों की प्राप्ति के साथ कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य प्राप्त करने हेतु राज्य के अपने सभी सांसदों की चुनावी दृष्टि…

सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में शिरकत की, कहा राज्य का भविष्य यहां के युवाओं के भविष्य पर निर्भर करता है

2 August. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दून विश्वविद्यालय परिसर में ओपन एयर थियेटर एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर “Changing Paradigms in Business and Technology” एवं “Innovative Management Practices” नामक पुस्तकों का विमोचन किया।…

Uttarakhand यहां ड्रोन से गिराए गए ऐसे बम, जो बर्बाद नहीं आबाद करते हैं, पढ़िए क्या है मामला

1 August. 2023. Haldwani. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक निश्चित इलाके में ऐसे बम ड्रोन के जरिए गिराए गए जिसके बारे में जानकर आपको किसी तरह का कोई दुख नहीं होगा, बल्कि खुशी होगी। यह ऐसे बम हैं जिनसे बर्बादी नहीं बल्कि आबादी फैलती है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला…. नैनीताल जिले में वन विभाग की मनोरा रेंज में यह बम ड्रोन के जरिए गिराए गए, वन अनुसंधान…

उत्तराखंड की बेटी ने किया देश का नाम रोशन, राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए चयनित

1 August 2023. Dehradun. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड की श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। बता दें कि भारत से इस पुरुस्कार के लिए चार भारतीय नामित किए गए हैं। 14 सितंबर को लंदन में दिया जाएगा पुरुस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए टिहरी जिले की श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए चयन किया…

कहां तक पहुंचा अपना चंद्रयान, आई है एक अच्छी खबर

1 August. 2023. New Delhi. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो के द्वारा चंद्रमा के लिए छोड़ा गया चंद्रयान इस वक्त चंद्रमा के लिए अपनी यात्रा कर रहा है। चंद्रयान कहां तक पहुंचा, यह आपके दिमाग में जरूर आता होगा, तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस वक्त चंद्रयान कहां पहुंचा है। इसरो के द्वारा एक अच्छी खबर दी गई है, 31 जुलाई की देर रात को…

उत्तराखंड में 9 से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित होगा, जानिए इसके बारे में

1 August. 2023. Dehradun. ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को उत्तराखण्ड राज्य में सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सरकार के विभिन्न विभाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर मिशन मोड पर कार्य कर रहे हैं। देशभर की तरह ही उत्तराखण्ड में भी इस अभियान में वसुधा वंदन, शिलाफलकम (स्मारक) को शामिल करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी…

Loading...
Follow us on Social Media