समाचार
उत्तराखंड शासन ने किया 2 वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
16 Nov. 2023. Haldwani. अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए उत्तराखंड सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विजय कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। धीरेंद्र कुमार हल्द्वानी में लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड के अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, इन…
उत्तराखंड में संविदा पर सैंकड़ों पदों पर भर्ती, विभाग ने की तैयारी तेज
16 Nov. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में संविदा भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही राजकीय अस्पतालों में संविदा के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसकी कवायद तेज हो गई है। ये भर्ती डॉक्टर की कमी को देखते हुए की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जिलावार लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टर के पदों का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। माना जा रहा…
उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू के लिए दिल्ली से पहुंची भारी मशीनरी, रेस्क्यू ऑपरेशन का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं सीएम धामी
15 Nov. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं|मुख्यमंत्री धामी ने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं राहत एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन तथा टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं| इस सबके बीच एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर के आ गये…
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब 6 महीने ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में किये जा सकेंगे बाबा केदार के दर्शन
15 Nov. 2023. Rudraprayag. अगले छः मास के लिए बाबा केदार के दर्शन ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में किये जा सकेंगे। आज दिनांक 15 नवम्बर 2023 की प्रातःकाल समय 08ः30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट पूर्व परम्परानुसार शीतकाल के लिए बन्द हो गये हैं। भारतीय सेना के बैण्ड की मधुर ध्वनि व श्रद्धालुओं के कण्ठ से भोले के जयकारों के बीच विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट बन्द होने…
सीएम धामी ने इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया, कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है
15 Nov. 2023. Indore. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की और से आयोजित इस एकत्रीकरण कार्यक्रम में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं, यह सराहनीय प्रयास है। चाहे बालिकाओं के विवाह के लिए किए…
उत्तराखंड : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पत्नी संग पहुंचे पैतृक गांव, इलाके में खुशी की लहर
15 Nov. 2023. Almora. भारत की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ उत्तराखंड स्थित अपने गांव पहुंचे हुए हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली तहसील जैती अल्मोड़ा पहुंचे। इस मौके पर गांव वालों में काफी खुशी और उत्साह दिखा, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा उनका स्वागत किया गया, महेंद्र सिंह…
गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल
15 Nov. 2023. 15 Nov. 2023. जम्मू-कश्मीर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। डोडा में बुधवार को यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। शवों को…
मुख्यमंत्री ने किया जौलजीबी मेले का शुभारम्भ, भारत और नेपाल की साझी संस्कृति का प्रतीक है जौलजीबी मेला
14 Nov. 2023. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर आयोजित 110 वर्ष पुराने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत, नेपाल व तिब्बत के मध्य आपसी सौहार्द, व्यापारिक, सास्कृतिक व परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। यह मेला धार्मिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत एवं नेपाल देश…
ऐतिहासिक सात दिवसीय गौचर मेले का हुआ भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मेले का उद्घाटन
14 Nov. 2023. Chamoli. गौचर में 71वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण करने की घोषणा भी की। गौचर मेले में…
उत्तरकाशी टनल हादसे पर मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक, हादसे के कारणों की जांच भी शुरू
14 Nov. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में अधिकारियों से निरंतर जानकारी ले रहे हैं। राहत एवं बचाव के कार्यों में लगी एजेंसियों से भी मुख्यमंत्री हर पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मौके पर तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं वहां…
