समाचार
टिहरी में सीएम धामी ने किया रोड शो, 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
26 Dec. 2023. Tehri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एक दिवसीय नई टिहरी भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी 2 किमी लंबे विशाल रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने हज़ारों की संख्या में नई टिहरी पहुँचे स्थानीय जनता, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्कूली…
भीमताल का आदमखोर बाघ पकड़ा गया, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
26 Dec. 2023. Nainital. भीमताल ब्लॉक के कई गावों में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने आदमखोर बाघ को आखिरकार 19 दिन बाद वन विभाग ने जंगलियागांव के तोक नौली से ट्रांकुलाइज कर पकड़ लिया है। मंगलवार की सुबह उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। पूर्व में हुए तीन हमलों में से दो हमलों में बाघ की पुष्टि भी हो चुकी थी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया…
रुड़की में बड़ा हादसा, दीवार के नीचे दबने के कारण 6 लोगों की मौत, 3 लोग घायल
26 Dec. 2023. Roorkee. रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में स्थित एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है, दीवार के नीचे दबने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है, फिलहाल जेसीबी मशीन के द्वारा दीवार के मलबे को हटाने का कार्य किया जा…
उत्तराखंड में 2024 में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश घोषित, देखिए सूची
26 Dec. 2023. Dehradun. वर्ष 2024 ई० (शक् संवत् 1945-46) के लिये समस्त उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश निम्न प्रकार हैं, देखिए लिस्ट….. अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)
क्रिसमस पर पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय को संबोधित किया, कहा हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे
25 Dec. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर अपने आवास में ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईसाई समुदाय के साथ मेरा बहुत पुराना और आत्मीय नाता रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैं ईसाई समुदाय और उनके लीडर्स से अक्सर मिलता रहता था। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री धामी ने कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में आध्यात्मिक महोत्सव में प्रतिभाग किया
25 Dec. 2023. Haridwar. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के आचार्य पीठ पर पदस्थापन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं श्री दत्त जयंती के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक महोत्सव में प्रतिभाग किया। आध्यात्मिक महोत्सव में सभी सन्तजनों को प्रणाम करते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ…
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये, सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ये दिन
25 Dec. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल…
Uttarakhand यहां हेलीकॉप्टर से पहाड़ में हो रही थी स्मैक की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
25 Dec. 2023. Chamoli. उत्तराखंड में जहां एक और नशे के खिलाफ पुलिस बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है, वहीं नशा तस्करों के भी नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला चमोली जिले में आया है, जहां एक नशा तस्कर स्मैक की तस्करी करने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहा था। उत्तराखंड पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान के दौरान चमोली जिले में एक…
उधम सिंह नगर : खनन माफियाओं ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, कई लोग घायल
25 Dec. 2023. Udham Singh Nagar. उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खनन माफियाओं के द्वारा उनके वाहनों के निकलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया गया। इस हमले में खनन माफिया के गुंडो द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग भी कर दी गई, जिसमें कुछ ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया…
सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कहा शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा
25 Dec. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर…
