समाचार
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में 129 नियुक्ति पत्र दिये गये, प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति प्रदान की गई थी
6 September. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आज सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 129 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री…
सुर्खियों में हैं यूपी सीएम योगी के छोटे भाई, कारण जानकर आपको भी खुशी होगी
6 September. 2023. Dehradun. आजकल पौड़ी गढ़वाल निवासी शैलेंद्र बिष्ट सुर्खियों में हैं, शैलेंद्र बिष्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई हैं, शैलेंद्र बिष्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, लोग उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। दरअसल शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाल राइफल की गढ़वाल स्काउट में कार्यरत हैं, हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ है और उनको पदोन्नत कर सूबेदार मेजर बना दिया…
तस्वीरें – जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दुल्हन की तरह सज रही दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मौजूद
6 September. 2023. New Delhi. नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच होने वाले जी-20 20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारी अपने चरम पर है, दिल्ली के मुख्य इलाके को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मौजूद हैं। मुख्य आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित, हाल ही में पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए भारत मंडपम में होना है। भारत मंडपम…
UKSSSC ने जारी किया 1402 पदों पर भर्ती कार्यक्रम, जानिए कब से करें आवेदन
6 September. 2023. Dehradun. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 1402 पदों के लिए भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नीचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आप अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। पदों की जानकारी के लिए आप अंत में दी गई सूची को देख सकते हैं….. सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34 पदों के लिए प्रस्तावित विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 29 सितंबर है और प्रस्तावित…
बागेश्वर उपचुनाव में हुआ 56.88 % मतदान, महिलाओं ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
6 September. 2023. Bageshwar. बागेश्वर उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं ने पांच प्रत्याशियों का भाग्य लिख दिया। मतगणना 8 सितम्बर को होगी। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चंदन रामदास के निधन के बाद रिक्त हुई बागेश्वर आरक्षित विधानसभा सीट पर महिलाओं की उत्साहवर्धक भागीदारी देखने को मिली। जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल ने बताया, “पूरे जनपद में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 1 लाख 18 हजार…
Uttarakhand, 17 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया गया, पढ़िए कौन-कौन शामिल
5 September. 2023. Dehradun. शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित 17 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष 2022 में चयनित 10 प्रारम्भिक शिक्षक, 06 माध्यमिक…
राज्य में बढ़ते डेंगू के मद्देनजर सीएम धामी ने दिये निर्देश, कहा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं
5 September. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को निर्देश दिये कि शीघ्र सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, UKSSSC सैंकड़ों पदों पर निकाल रहा है भर्ती
5 September. 2023. Dehradun. उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा भर्ती निकलने वाली है। आयोग एक-दो दिन में बंपर भर्तियों का कैलेंडर जारी करने जा रहा है। जिसका कलेंडर जारी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूकेएसएसएसी द्वारा आबकारी कांस्टेबल, सहायक अध्यापक, परिवहन के प्रवर्तन सिपाही, जनजाति कल्याण विभाग…
बागेश्वर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत
5 September. 2023. Bageshwar. मंगलवार को बागेश्वर जिले में एक पिकअप खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खाई से तीनों शवों को निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिले के कपकोट इलाके के बैछम क्षेत्र के पास यह पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा…
कमिश्नर भी कर सकेंगे अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार का तबादला, दिये गये अधिकार
5 September. 2023. Dehradun. प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कमिश्नर भी अब नायब तहसीलदार व तहसीलदार का तबादला कर सकेंगे। शासन ने कमिश्नर को ये अधिकार विधिवत उपलब्ध करा दिया गया है। अभी तक कमिश्नर सीधे अपने ही स्तर पर तबादलों के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर राजस्व परिषद की ओर से भी सवाल उठाए गए थे ओर कमिश्नर से जवाब भी…
