समाचार
उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में दिखा रहे बेहद दिलचस्पी, बीते 11 माह में 839 आवेदन प्राप्त
18 Feb. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प सिद्ध होता हुआ नजर आ रहा है।इसी दिशा में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 20 से लेकर 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के युवा खूब दिलचस्पी दिखा…
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कर्फ्यू को लेकर नया आदेश जारी, दंगे में नामजद एजाज कुरेशी की संपत्ति की भी हुई कुर्की
18 Feb. 2024. Haldwani. बनभूलपुरा दंगे में नामजद एजाज कुरेशी की संपत्ति की भी हुई कुर्की, नैनीताल पुलिस की उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही जारी। आज दिनांक 18.02.24 को बनभूलपुरा दंगे में शामिल उपद्रवियों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में दर्ज अभियोग मु०अ०स० : 21/24 में लगातार फरार चल रहे नामजद अभियुक्त एजाज कुरेशी उर्फ अयाज अख्तर पुत्र हाफिज अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल की…
कोटद्वार में मूल निवास और सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर महारैली का हुआ आयोजन
18 Feb. 2024. Kotdwar. मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर कोटद्वार में हजारों लोगों ने मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई। रविवार को हुई इस महारैली में कोटद्वार समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए। ‘मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति’ के आह्वान पर हुई इस महारैली को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत कोटद्वार के देवी मंदिर…
उत्तराखंड में यहां लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान हुआ खाक
18 Feb. Haridwar. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना पाते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब एक करोड़ का…
केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में 108 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा इनका निर्माण
17 Feb. 2024. Dehradun. केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली 108 सड़कों को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री…
Uttarakhand Weather एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, इन जिलों में 21 फरवरी तक सतर्क हुआ प्रशासन
17 Feb. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को…
हल्द्वानी हिंसा : 14 और आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष मुखानी के वाहन में आग लगाने वाले भी सलाखों के पीछे
17 Feb. 2024. Haldwani. दिनांक -08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस…
UKSSSC ने निकाली 370 पदों पर भर्ती, 16 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी
17 Feb. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छा मौका है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में समूह ‘ग’ के अनुदेशक संवर्ग के 370 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है! 25 फरवरी 2024 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2024 है। परीक्षा के लिए आयु सीमा 21…
Uttarakhand पुलिसकर्मी ने 20 लाख के लिए कर दी अंधी मां और उसके बेटे की हत्या, कुल 3 लोग गिरफ्तार
17 Feb. 2024. Haridwar. हरिद्वार पुलिस को 14 फरवरी को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक नाले से एक 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ था, पुलिस ने अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है, पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोर और उसकी दृष्टिहीन मां की एक पुलिसकर्मी ने हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद किशोर के शव को नाले में फेंक दिया गया जबकि उसकी दृष्टिहीन…
मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समयसीमा में विकसित करने के निर्देश दिए, कहा राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों को एण्टी ड्रग्स अभियान, ग्रीन नेशनल गेम्स तथा राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने के अभियान से जोड़ा जाएगा
16 Feb. 2024. Dehradun. राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के साथ ही दूरदर्शी योजना (Legacy Plan ) के साथ उत्तराखण्ड में लम्बी अवधि के लिए खेल इन्फा्रस्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं का विकास पर विशेष बल देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समयसीमा में विकसित करने के निर्देश खेल विभाग को सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित…
