समाचार
पीएम मोदी ने 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया, कहा अब देश खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है
26 Oct. 2023. Goa. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा के मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे और इसमें देश भर से 10,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे जो 28 स्थानों पर 43 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय खेल ऐसे समय में हो रहे…
चेन्नई रोड शो में सीएम धामी की उपस्थिति में 10,150 करोड़ के एमओयू किए गए, हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू
26 Oct. 2023. Chennai. चेन्नई रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 10150 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। जिसमें प्रमुख रुप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग शामिल हैं। चेन्नई में आज पहले सत्र में हुए एमओयू में क्रमशः स्टार्टअप एंड इक्यूवेटर हेतु जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़ का एमओयू, हेल्थ केयर…
उधम सिंह नगर में पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं, डीएम ने जारी किया ये आदेश
26 Oct. 2023. Udham Singh Nagar. जिला मजिस्ट्रेट उदयराज सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दी है। उन्होने बताया कि विभिन्न माध्यमों/स्रोतो से सूचना के अनुसार जनपद में फसल कटाई के उपरांत खाली खोतों में बची हुई (अवशेष), गिरी हुुुुुई पुआल को जलाया…
UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
26 Oct. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। UKSSSC में समूह ‘ग’ के विभिन्न विभागों के 229 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए 23 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जबकि 23 नवम्बर, 2023 आवेदन की अन्तिम तिथि है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की…
राज्य के लिए निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे सीएम धामी ने पार्थसारथी मंदिर में पूजा की, प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की
26 Oct. 2023. Chennai. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की । पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना…
जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
25 Oct. 2023. Dehradun. उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से…
Uttarakhand दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है, हो रही है तैयारी
25 Oct. 2023. Dehradun. उत्तराखंड सरकार के राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी की जा रही है, राज्य के वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका फायदा और राज्य के 1,40,000 कर्मचारियों को होगा। आपको बता दें कि 4800 ग्रेड पे के कर्मचारियों को इस बोनस का फायदा मिलता है और बोनस के रूप में करीब ₹7000 दिए…
द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023 के आयोजन के संबंध में डीएम गढ़वाल ने आयोजित की समीक्षा बैठक, बीटल्स की धुन, म्यूजिक, गंगा आरती, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल रहेंगे आकर्षण के केंद्र
25 Oct. 2023. Rishikesh. जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023 के आयोजन के संबंध में विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विभिन्न अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व के अनुसार सभी तैयारियों को समय से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय व्यंजन और उत्पादों तथा…
Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर और गनर भी घायल
25 Oct. 2023. Kashipur. मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार एक डिवाइडर से टकरा गई, डिवाइडर से टकराने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, इस घटना में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत घायल हो गए, साथ ही उनके ड्राइवर और गनर को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को हरीश रावत अपनी…
पिथौरागढ़ जिले में काली नदी में गिरा यात्री वाहन, 6 लोगों की मौत
25 Oct. 2023. Pithoragarh. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। इस हादसे में सभी की मौत हो गई है। इनमें चार लोग बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुख प्रकट किया…
