Skip to Content

Home / समाचारPage 253

हल्द्वानी हिंसा में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जारी, पुलिस ने लोगों से की ये अपील, आप भी देख लीजिए

16 Feb. 2024. Haldwani. दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस…

बनभूलपुरा दंगे में शामिल अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति की कुर्की, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर

16 Feb. 2024. Haldwani. बनभूलपुरा दंगे में वांछित अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के बनभूलपुरा स्थित घर की कुर्की की जा रहा है। मौके पर हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, सचिन तहसीलदार हल्द्वानी, डी०आर०वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत पुलिस तथा प्रशासन की टीमें मौजूद है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक…

कतर में पीएम मोदी ने अमीर शेख तमीम से मुलाकात की, प्रधानमंत्री दो देशों की यात्रा कर भारत लौटे

15 Feb. 2024. Doha. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोहा के अमीरी पैलेस में कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के आगमन पर अमीरी पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की तथा सीमित वार्ताएं कीं। वार्ताओं के दौरान आर्थिक सहयोग, निवेश, ऊर्जा साझेदारी, अंतरिक्ष सहयोग, शहरी बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों…

मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में चमोली को दी 400 करोड़ की सौगात, महोत्सव और रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

15 Feb. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली…

हल्द्वानी हिंसा में नहीं बल्कि कांस्टेबल की पत्नी से अवैध संबंधों के कारण मारा गया प्रकाश कुमार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा

15 Feb. 2024. Haldwani. बनभूलपुरा कांड में एक खबर तेजी से आपने सुनी होगी कि बिहार से उत्तराखंड आए युवक की मौत हल्द्वानी हिंसा में हुई। नौकरी की तलाश में बिहार से उत्तराखंड आए एक युवक की हल्द्वानी हिंसा ने जान ले ली, लेकिन आज जब नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया तो कहानी कुछ और ही निकली। आपको बता दें कि हल्द्वानी आए प्रकाश कुमार के एक पुलिस कांस्टेबल की…

तस्वीरें : पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया

14 Feb. 2024.UAE. पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। देखिए तस्वीरें….. अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

मुख्यमंत्री ने किया “विकल्प रहित संकल्प” भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित, कहा संकल्प में नहीं होना चाहिए कोई विकल्प

14 Feb. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन लक्ष्यों को संकल्प तक पहुंचाने के लिए हमें मेहनत करनी चाहिए और किसी भी संकल्प में कोई विकल्प नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिस संकल्प में विकल्प नहीं होता वह संकल्प अवश्य पूर्ण होता है और हम इसी ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को लेकर ’’21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का…

देहरादून एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन फेज-2 हुआ सुचारू, 486 करोड़ रूपये की लागत से दो चरणों में हुआ है टर्मिनल भवन का निर्माण

14 Feb. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। द्वितीय चरण में जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के टर्मिनल का 14 हजार वर्ग मीटर विस्तार किया गया। अब एयटरपोर्ट के टर्मिनल का कुल विस्तार 42 हजार वर्ग मीटर में हो चुका है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट का टर्मिनल दो…

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, देहरादून में ही होगा विधानसभा का बजट सत्र

14 Feb. 2024. Dehradun. धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में उत्तराखंड भाषा संस्थान में 41 पद सृजन करने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सेतु के संगठनात्मक ढांचे में आंशिक संशोधन को मंजूरी दी गई है। वहीं राज्य विधानसभा का बजट सत्र गैरसैण के बजाय देहरादून में करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जो अन्य फैसले लिए गए हैं वह इस प्रकार हैं…….

Chardham Yatra 2024, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई कोे प्रात: 6 बजे खुलेंगे, पंचांग गणना के बाद तिथि हुई निर्धारित

14 Feb. 2024. Tehri. विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई कोे प्रात: 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से यात्रा वर्ष 2024 के लिए कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गयी जबकि तेल-कलश यात्रा की भी तिथि 25 अप्रैल को तय हुई।इस दौरान राजमहल में कई विशिष्टजन एव बड़ी…

Loading...
Follow us on Social Media