समाचार
पत्नी ने मुख्यमंत्री धामी को वीडियो कॉल पर देखकर तोड़ा व्रत, करवा चौथ की तस्वीर हुई वायरल
2 Nov. 2023. Dehradun. बुधवार को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया, इस मौके पर पत्नियों ने दिनभर व्रत रखकर शाम को अपने पति का दीदार कर अपने व्रत को तोड़ा। वहीं उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशक जुटाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात में थे, ऐसे में देहरादून में मौजूद उनकी पत्नी ने वीडियो कॉल के जरिए…
गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक करते दिखे मुख्यमंत्री धामी, आम लोगों से भी की बातचीत
1 Nov. 2023. Ahmedabad. दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों…
नैनीताल में 210 वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज, मचा हड़कंप
1 Nov. 2023. Nainital. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चैकिंग अभियान में 210 वाहनों के चालान, 06 वाहन सीज किया गया। इस आशय जानकारी देते हुए आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि जनपद नैनीताल में मोटरयान अधिनियम 1988 एवं सपठित केन्द्रीय मोटरयान नियमावली 1989 एवं उत्तराखण्ड कराधान अधिनियम 2003 के विभिन्न नियमों के…
उत्तराखंड में यहां जमीन के नीचे छुपा है बंपर सोने का खजाना, सरकार ने निकालने का प्लान बनाया
1 Nov. 2023. Pithoragarh. उत्तराखंड में एक विशेष स्थान पर धरती के नीचे ढेर सारा सोने का खजाना छुपे होने की बात सामने आ रही है, सरकार की ओर से अब इस सोने को बाहर निकालने की कवायद की जा रही है, इसके लिये केन्द्र सरकार से भी इजाजत मांगी जा रही है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुपाल…
पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा का समापन किया, मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया
31 Oct. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक की आधारशिला रखी और देश के युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत’-मेरा भारत…
लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध, मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे रेल मंत्री से वार्ता
31 Oct. 2023. Lucknow. लखनऊ में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर लखनऊ-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे शीघ्र इस मामले में रेल मंत्री से वार्ता करेंगे। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लखनऊ में पदाधिकारियों ने भेंट कर…
लखनऊ में सीएम धामी और सीएम योगी के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात, कई जरूरी मुद्दों पर हुई बात
31 Oct. 2023. Lucknow. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु बदरी विशाल जी की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।…
करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों की छुट्टी, आदेश हुआ जारी
31 Oct. 2023. Dehradun. उत्तराखंड सरकार की ओर से 1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि राज्यपाल उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों,…
राष्ट्रीय एकता दिवस, सीएम धामी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी, कहा पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई
31 Oct. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। अत्याधुनिक…
खुशखबरी, उत्तराखंड में दो राजमार्गों को जोड़ने वाली 910 मीटर लंबी सुरंग आरपार, इंजीनियर और मजदूरों में खुशी की लहर
31 Oct. 2023. Rudraprayag. उत्तराखंड में ऑल वेदर सड़क प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही एक 910 मीटर की सुरंग को सफलतापूर्वक आर-पार कर लिया गया है। सोमवार शाम को यह 910 मीटर लंबी सुरंग पहाड़ी के आर पार हो गई, इसके बाद यहां काम कर रहे इंजीनियर और मजदूरों में खुशी की लहर छा गई। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए यह सुरंग काफी क्रांतिकारी साबित होने वाली…
