Skip to Content

Home / समाचारPage 251

24 से 28 नवंबर तक होगा टिहरी अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल, देश-विदेश के 135 पायलट करेंगे भागीदारी

5 Nov. 2023. Tehri. उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र में टिहरी झील सबसे तेजी से उभरता हुआ नया स्थल है। एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए यह स्थान हॉट फेवरेट साबित हो रहा है। यही वजह है कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड के अंतर्गत राज्य की धामी सरकार द्वारा यहां नियमित रूप से विभिन्न आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में अब टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो…

पीएम मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों के लिए की बड़ी घोषणा, अगले 5 साल भी मुफ्त राशन मिलता रहेगा

4 Nov. 2023. Durg, Chattisgarh. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली गरीब कल्याण योजना अगले पांच साल के लिए बढ़ायी जाएगी। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। रैली में भाजपा के…

प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचकर सीएम हुए अभिभूत, अपने बाल्यावस्था से उच्च शिक्षा के सफर की स्मृतियों को किया याद

4 Nov. 2023. Nainital. उन्होंने बच्चों से कहा समय बहुमूल्य है इसकी महत्ता को सभी को समझना होगा, एक-एक पल जीवन के लिए उपयोगी है अगर हम समय को समझ लेते हैं तो अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड ने नई शिक्षा नीति 2020 प्रदेश मे सर्वप्रथम लागू की। इस नीति को लागू करने के पीछे सरकार का यह प्राथमिक उद्देश्य था कि प्रदेश में शिक्षा…

Uttarakhand भूकंप के बाद पहाड़ी से निकल रहा है धुआं, इलाके में लोग हैरान, भूगर्भीय हलचल से जोड़ा जा रहा है

4 Nov. 2023. Uttarkashi. उत्तराखंड में शुक्रवार देर रात भूकंप आया था, इस भूकंप का केंद्र नेपाल में मौजूद था, वही भूकंप के बाद उत्तराखंड की एक पहाड़ी से धुआं निकलने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरअसल गंगोत्री धाम में देवगाड़ के पास पहाड़ी से धुआं निकल रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार देर रात भूकंप…

Uttarakhand फर्जी फौजी गिरफ्तार, खुद को सुबेदार बताकर पुलिस से भिड़ रहा था

4 Nov. 2023. Roorkee. उत्तराखंड में मिलिट्री इंटेलिजेंस, सेना पुलिस और कोतवाली पुलिस को एक फर्जी फौजी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, फर्जी फौजी खुद को सूबेदार बता कर पुलिस वालों से भिड़ रहा था और किसी मुद्दे पर पुलिस वालों के साथ बहसबाजी कर रहा था। यह घटना हरिद्वार जिले के रुड़की की है, रुड़की में कचहरी स्थित पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति खुद…

नेपाल में भूकंप से करीब 132 लोगों की मौत, सैंकड़ों लोग घायल

4 Nov. 2023. Kathmandu/ New Delhi पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 37 से ज्यादा लोगों की मौत हो हुई है, जबकि जाजरकोट जिले में 95 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं अधिकारियों ने साफ…

पीएम मोदी ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन किया, बोले फूड सेक्टर को नयी उंचाई पर ले जा रही है भारत की नीति

3 Nov. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए एक लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को बीज पूंजी सहायता वितरित की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर प्रदर्शित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत…

लखनऊ-देहरादून वन्दे भारत एक्सप्रेस, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण सहित उत्तराखंड के लिए रेल संबंधित मांग, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात

3 Nov. 2023. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य “वंदे भारत एक्सप्रेस” के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की…

रितु बाहरी को बनाया गया उत्तराखंड का चीफ जस्टिस, विपिन सांघी के रिटायरमेंट के बाद खाली हुआ था पद

3 Nov. 2023. Nainital. रितु बाहरी को बनाया उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, बिपिन सांघी के रिटायरमेंट के बाद खाली हुआ था पद। रितु बाहरी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में वरिष्ठ जज और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं, इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया, उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघी के रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली हुआ था।…

Uttarakhand धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण को केंद्र ने दी मंजूरी, यहां बरसात में वाहन बहने से मिलेगी राहत

3 Nov. 2023. Dehradun. केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। पुल की स्वीकृति के लिए पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ…

Loading...
Follow us on Social Media