Skip to Content

Home / समाचारPage 236

Haldwani News वनभूलपुरा के बाद अब यहां हटाया जा रहा अतिक्रमण, लगाए लाल निशान, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

2 March. 2024. Haldwani. हल्द्वानी में बनभूलपुरा के बाद अब प्रशासन द्वारा गौलापार के बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की है। जिसमें आज आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। यह सभी मकान वन विभाग की भूमि पर बने हुए थे, जिन्हें वही के रहने वाले कुछ भू माफियाओं ने स्टैम्प पर…

मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक के राजपुर गांव की 111वीं शाखा, युकाडा के विभिन्न सॉफ्टवेयर और चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का किया शुभारम्भ

1 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में एचडीएफसी बैंक के राजपुर गांव की 111वीं शाखा, युकाडा के विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो मंत्र दिया है, वह मंत्र तभी सार्थक हो सकता है जब हम समाज के…

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसन्तोत्सव की दी शुभकामना, आयोजित वसन्तोत्सव का अवलोकन कर विभिन्न फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी को सराहा

1 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें वसन्तोत्सव की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसन्तोत्सव का अवलोकन कर इस अवसर पर आयोजित आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इस आयोजन को प्रकृति से जुड़ने का सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के…

मुख्यमंत्री ने 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 3 छात्रावास अधीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र, कहा प्रतिभावान एवं क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में हो रहे सफल

1 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही है। जिसके फल स्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी…

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक व्यवस्था के तहत 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को भेजी 125 करोड़ समाजिक पेंशन की धनराशि, कहा पेंशन का भुगतान 3 माह की जगह अब प्रत्येक माह होगा

1 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा, एवं दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को 125 करोड़ रुपए की धनराशि बतौर पेंशन, वन-क्लिक व्यवस्था से भेजी। वन क्लिक माध्यम से माह फरवरी – 2024 की पेंशन में वृद्धावस्था पेंशन के…

Uttarakhand मौसम अलर्ट जारी, 4 मार्च तक इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

1 March. 2024. Dehradun. मौसम विभाग ने 4 मार्च तक राज्य में मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 1 मार्च से 3 मार्च तक कहीं-कहीं भारी वर्षा.भारी बर्फबारी एवं 3500 मी से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने चमकने तथा 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से झौकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर शुक्रवार से राज्य…

नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ के लिए खुशखबरी, अब उड़ेगा 42 सीटर जहाज

29 Feb. 2024. Dehradun. सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि…

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया, राज्यपाल ने दी स्वीकृति

29 Feb. 2024. Dehradun. उत्तराखंड के राज्यपाल ने विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को अपनी स्वीकृति देकर बुधवार को राष्ट्रपति के पास भेज दिया। राष्ट्रपति की स्वीकृति शीघ्र मिली तो लोकसभा चुनाव से पहले ही यह कानून अस्तित्व में आ सकता है। देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) बनाने की पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

मुख्य सचिव ने कृषि एवं उद्यान विभाग को दिए निर्देश, अनुपयोगी जमीनों पर मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई का बड़े स्तर पर उत्पादन करवाएं

29 Feb. 2024. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंडुआ, झंगोरा व चौलाई का उत्पादन बढ़ाने तथा सप्लाई चेन को बेहतर करने के सम्बन्ध में गुरूवार को विधानसभा भवन में हाउस ऑफ हिमालया तथा मिलेट मिशन की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। सीएस ने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रदेश में अनुपयोगी घाटियां एवं जमीनों को चिहिन्त कर उनमें मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई के बड़े स्तर पर…

केंद्र से उत्तराखंड की विभिन्न सड़कों के लिए 259 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम धामी ने किया था अनुरोध

28 Feb. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न सड़कों के लिये स्वीकृत हुई धनराशि। प्रदेश के विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों की 439 कि.मी. सड़कों के लिये स्वीकृत हुई 259 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत उत्तराखण्ड के विभिन्न…

Loading...
Follow us on Social Media