Skip to Content

Home / समाचारPage 232

गौचर के नजदीक आईटीबीपी से भट्टनगर तक सुरंग हुई आर-पार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से जुड़ी बड़ी खबर

12 March. 2024. Dehradun. आईटीबीपी से भट्टनगर तक आर-पार हुई सुरंग, मेघा इंजीनियरिंग कंपनी नरकोटा से गौचर तक लगभग 27 किमी. सुरंग का निर्माण कर रही है। अब पहले चरण के तहत गौचर के नजदीक आईटीबीपी से भट्टनगर तक लगभग 2.7 किमी. सुरंग का निर्माण कर इसे आरपार कर दिया गया है।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की एक और टनल आरपार हो गई है। मेघा इंजीनियरिंग कंपनी ने गौचर में आईटीबीपी से…

कांग्रेस ने उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पढ़िए किन पर खेला दांव

12 March. 2024. Dehradun. लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें उत्तराखंड की तीन सीटों से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से  प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। पौड़ी गढ़वाल…

उत्तराखंड में यहां बाजार में लगी भीषण आग, पुलिस बूथ और 12 दुकानें पूरी तरह जल कर खाक

12 March. 2024. Pauri. सतपुली बाज़ार में देर शाम को भीषण आग लग गयी। सतपुली चैराहे के पास सोमवार रात करीब 8.15 बजे आग से पुलिस बूथ और 12 दुकानें पूरी तरह जल गई। आग एक दुकान में शोर्ट सर्किट के चलती लगी और देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों में फ़ैल गयी। जानकारी के मुताबिक आग में 11 दुकानें जलकर हुई राख हो गयी। ज्यादातर दुकाने सब्जी के…

भारत ने MIRV तकनीक से अग्नि -5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया, पीएम मोदी ने मिशन दिव्यास्त्र के लिए वैज्ञानिकों पर गर्व जताया

11 March. 2024. New Delhi. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। मिशन दिव्यास्त्र नाम का यह उड़ान परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। विभिन्न टेलीमेट्री और रडार स्टेशनों ने कई पुन: प्रवेश वाहनों को ट्रैक और मॉनिटर किया। मिशन ने डिज़ाइन किए…

केंद्र सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने की घोषणा की, गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने एक और प्रतिबद्धता पूरी की

11 March. 2024. New Delhi. केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा की। गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को अधिसूचित कर दिया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम का उद्देश्य अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई समुदायों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता के लिए पात्र बनाना…

मुख्यमंत्री ने राज्य के 31 खिलाड़ियों सहित 84 अभ्यर्थियों को वितरित किये सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, कहा खेल की दुनिया में जो भी युवा उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा

11 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में खेल नीति-2021 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित राज्य के 31 विशिष्ट खिलाड़ियों को खेल विभाग, गृह विभाग, युवा कल्याण एवं वन विभाग में आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, परिवहन विभाग में 25 कनिष्ठ सहायकों तथा उद्यान विभाग में 28 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस प्रकार कुल 84 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियक्ति…

Loksabha Election 2024, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, कहा चुनाव प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए

11 March. 2024. Dehradun. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी में सभी राजनैतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु अपेक्षित सहयोग की अपील की। बैठक में राजनैतिक दलों…

बौर जलाशय गूलरभोज में 10 दिवसीय साहसिक खेल प्रशिक्षण का आयोजन, कयाकिंग और कनोइंग मुख्य आकर्षण

11 March. 2024. Udham Singh Nagar. उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के तत्वाधान में 38वें राष्ट्रीय खेल सम्मेलन को बढावा देने हेतु बौर जलाशय गूलरभोज में आज दिनांक-11 मार्च, 2024 (सोमवार) को विधायक गदरपुर अरविन्द पाण्डेय ने जिला पर्यटन विकास कार्यालय उधमसिंह नगर द्वारा आयोजित वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग,कनोइंग) 10 दिवसीय साहसिक खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया। विधायक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। उन्होने समस्त प्रशिक्षण में…

मुख्यमंत्री ने लाभार्थी सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े हुए 43 लाभार्थियों को किया सम्मानित, कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल बनाने की की गई घोषणा

10 March. 2024. Kotdwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा…

मुख्यमंत्री ने किया 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, कहा पिछले दो माह में प्रदेश में किया गया लगभग 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

10 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रिपेड…

Loading...
Follow us on Social Media