समाचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पी.एम. सूरज पोर्टल का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा ये सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा
13 March. 2024. Dehradun. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को पी.एम. सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को पीपीई किट प्रदान की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के…
बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार से उम्मीदवार घोषित
13 March. 2024. New Delhi. लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड की बची दो सीटों में भी प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। बुधवार को जारी दूसरी सूची में भाजपा ने पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी पहली लिस्ट में नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टमटा…
पीएम मोदी ने 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी, कहा भारत अब चौथी औद्योगिक क्रांति ‘उद्योग 4.0’ का नेतृत्व करने के इरादे से आगे बढ़ रहा है
13 March. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित किया और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी। आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें गुजरात के धोलेरा में विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र, असम के मोरीगांव में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (ओएसएटी) केंद्र और गुजरात के…
मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, चमोली में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
13 March. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 44.13 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 185.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की जिसमें हापला-धोतीधार मोटर…
उत्तराखंड में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल हैं जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ प्री-वेंडिंग शूट के लिए भी प्राथमिकता दी जा रही है : सीएम धामी
13 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें से वैडिंग प्लानर- सौरभ व सुश्री सीता ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि आज कल के युवाओं को वेडिंग के लिये…
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून (UCC) को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
13 March. 2024. New Delhi. उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी को उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। महज 18 माह के भीतर ही सत्ता संभालने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पहल करते हुए कमेटी गठित करते हुए शुरुआत सरकार बनते ही कर दी थी। समिति द्वारा दिए गए…
उत्तराखंड के इन लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता
13 March. 2024. Dehradun. प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे। जारी आदेश के मुताबिक, 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023…
पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के लाइव फायर और त्वरित कार्रवाई अभ्यास ‘भारत शक्ति’ का अवलोकन किया, कहा पोखरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मगौरव का साक्षी बना है
12 March. 2024. Pokhran. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के लाइव फायर और त्वरित कार्रवाई अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के एक समन्वित प्रदर्शन का अवलोकन किया। ‘भारत शक्ति’ में देश की शक्ति के प्रदर्शन के रूप में स्वदेशी हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्मों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जो देश की आत्मानिर्भारत पहल पर आधारित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने…
देहरादून और लखनऊ के बीच पीएम मोदी ने शुरू की वन्दे भारत ट्रेन, किराया, समय और बीच के स्टेशन जान लीजिए
12 March. 2024. Ahmedabad/ Dehradun. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। आज की विकास परियोजनाओं में रेलवे बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और पेट्रोकेमिकल्स सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें यूपी की राजधानी…
मुख्यमंत्री ने राज्य पशुधन मिशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों को किए चेक वितरित, दुग्ध उत्पादको हेतु दुग्ध दरों में एक रूपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की
12 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सर्वे ऑफ इण्डिया स्टेडियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य पशुधन मिशन योजनान्तर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण किए। उन्होंने आंचल ब्राण्ड के तहत आंचल शहद एवं आंचल इनामी योजना का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भराड़ीसैंण में बद्री गाय ट्रेनिंग सेण्टर खोले जाने एवं दुग्ध उत्पादको हेतु दुग्ध दरों में एक रूपये…
