समाचार
मुख्यमंत्री ने किया 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, कहा विज्ञान केंद्र आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा
15 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आवास सभागार में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुये 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत में विज्ञान केंद्र के शिलान्यास की…
Uttarakhand धामी कैबिनेट ने दी ‘वन पंचायत संशोधन नियमावली’ को मंजूरी, वन पंचायतों में वन विभाग का सीधा दखल होगा खत्म, पंचायत को मिलेंगे वित्तीय प्रबंधन के अधिकार
15 March. 2024. Dehradun. उत्तराखण्ड में वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए धामी कैबिनेट ने वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी दी है। इसके लिए वन पंचायत के ब्रिटिश काल के अधनियमों में संशोधन किया गया है। नई नियमावली के तहत अब नौ सदस्यीय वन पंचायत का गठन किया जाएगा, जिसके पास जड़ी-बूटी उत्पादन, वृक्ष रोपण, जल संचय, वन अग्नि रोकथाम, इको टूरिज्म में भागीदारी के अधिकार…
Uttarakhand मुख्यमंत्री का पूर्व निजी सचिव गिरफ्तार, कारनामे जानकर लोगों में हैरानी
15 March. 2024. Dehradun. दवा कंपनी के मालिक से दवाओं के टेंडर के नाम पर करीब 52 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख निजी सचिव पीसी उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के सहयोगी सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा को भी राजस्थान के प्रतापनगर भीलवाड़ा में दर्ज मुकदमे में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सिडकुल…
UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के 200 पदों पर भर्ती, पढ़िए योग्यता और कैसे करें आवेदन
15 March. 2024. Dehradun. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन विकास निगम के अंतर्गत समूह ग के कुल 200 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इन पदों के लिए 18 मार्च से आवेदन शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के 200 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इन…
Uttarakhand पौड़ी और पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षकों सहित 4 अधिकारियों का तबादला, देखिए लिस्ट
15 March. 2024. Dehradun. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने बृहस्पतिवार देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया। विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया…
खुशखबरी : अब दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा, किराया जान लीजिए
14 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी…
UKPSC ने निकाली विभिन्न विभागों में 189 पदों पर भर्ती, 3 अप्रैल तक करें आवेदन
14 March. 2024. Haridwar. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। उन्होंने बताया…
मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूल देई, सीएम ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें
14 March. 2024. Dehradun. उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…
Uttarakhand प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 156 पदों पर निकली भर्ती, 1 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
14 March. 2024. Dehradun. प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 156 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड एक अप्रैल से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 53 (जनरल-29, एससी-24) और एसोसिएट प्रोफेसर के 103 (जनरल-59, एससी-33, ओबीसी-08, ईडब्ल्यूएस-03) पदों पर ये भर्ती होगी।…
उत्तराखंड में शासन ने किये 10 अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में परिवर्तन, देखिए लिस्ट
14 March. 2024. Dehradun. शासन ने बुधवार देर रात आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें कई को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरिचंद सेमवाल से सचिव मानवाधिकार आयोग का प्रभार हटा लिया गया है। वह सचिव धर्मस्य एवं संस्कृति, पंचायती राज बने रहेंगे। वहीं दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष भटगांई को निदेशक समाज कल्याण के साथ निदेशक प्रशासन, पंतनगर कृषि…
