Skip to Content

Home / समाचारPage 223

राष्ट्रीय पार्टी के प्रचार वाहन को तोड़ा, की मारपीट, महिलाओं की फोटो लेने का आरोप

4 April. 2024. Roorkee. आज सत्येंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम मझोला, अमरोहा ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी कि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के वीडियो प्रचार वाहन में ऑपरेटर है। वह और चालक मनव्वर, निवासी गाजियाबाद जब ग्राम खंजरपुर पहुँचे और पार्टी कार्यालय को अपने प्रचार वाहन की फोटो लेकर लोकेशन दे रहे थे तभी तीन युवकों ने वादी पर महिलाओं की फोटो लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट…

4 और 5 अप्रैल जे. पी. नड्डा का उत्तराखंड दौरा, पिथौरागढ़ से लेकर हरिद्वार तक ये रहेगा कार्यक्रम

3 April. 2024. Dehradun. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से दो दिवसीय प्रवास के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जनसभा, रोड शो के अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे । रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित रूटीन पत्रकार वार्ता…

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

3 April. 2024. Dehradun. हरिद्वार लोकसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विस प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने फूलमाला एवं पटका बनाकर…

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नदारद, राहुल गांधी की रैली भी स्थगित, बैज पहनाकर तेज किया अभियान

3 April. 2024. Dehradun. आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हालांकि कांग्रेस के स्टार प्रचारको का अभी तक कोई अता पता नहीं है राहुल गाँधी का कार्यक्रम 8 अप्रैल का बना था, वो भी स्थगित हो गया है! अभी तक  बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में…

बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक भी गिरफ्तार, अवैध निर्माण करने और उसे बेचने का आरोप

3 April. 2024. Haldwani. बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में धोखे, बेईमानी एवं जालसाजी से जमीन का सौदा करने में शामिल अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।  बता दें कि बीती 22 फरवरी को अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक के खिलाफ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी।…

लोकसभा चुनाव में दुर्गम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, लॉ एंड आर्डर संबंधी समस्या का हो सकेगा तत्काल निराकरण

3 April. 2024. Dehradun. लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन द्वारा निगरानी रखेगी। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक स्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाया जाना सम्भव नहीं हैं एवं जहां सर्विलांस एवं फोटो/वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल कार्य है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ…

रुद्रपुर में पीएम मोदी ने की विशाल रैली, कहा हर भ्रष्ट पर कार्रवाई जारी रहेगी और तीसरे टर्म की शुरुआत में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा

2 April. 2024. Rudrapur. ऊधमसिंह नगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी, दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और…

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा, मई से शुरू होगा पाठ्यक्रम

2 April. 2024. Haridwar. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग में एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम (इंट्रोडक्टरी कोर्स) शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को योग आसनों के साथ पहाड़ों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा।देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन…

10 मई से होगी केदारनाथ हेली सेवा की शुरुआत, आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटों की बुकिंग की जाएगी

2 April. 2024. Dehradun. चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ हेली सेवा के किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।पिछली यात्रा में 1.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ हेली सेवा के संचालन के…

पीएम मोदी की रुद्रपुर रैली से पहले बोले सीएम धामी, कहा इससे विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ गयी है

1 April. 2024. Nainital. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को होने जा रही रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह रैली इस चुनाव में उत्तराखण्ड को कांग्रेस मुक्त करने में अहम भूमिका निभायेगी। सीएम धामी सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के…

Loading...
Follow us on Social Media