समाचार
केदारनाथ में हुई बर्फबारी, आसपास के मौसम में आई ठंडक
2 May. 2024. Kedarnath. चार धाम यात्रा के शुरू होने से पहले एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. कुछ दिनों से गर्मी के बीच हल्की बारिश से राहत मिली हुई है. जो कि वनाग्नि की घटनाओं के लिए भी राहत लेकर आई. इससे पहाड़ के जंगलों में लगी आग को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सका है. 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही…
उत्तराखंड से दिल्ली आ रही बस के पहाड़ पर हो गये ब्रेक फेल, पढ़िए फिर कैसे बची लोगों की जिंदगी
1 May. 2024. Champawat. उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करती हुई सड़कों में बेधड़क दौड़ रही हैं। आज सुबह पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस यूके 07 पीए 2919 का चंपावत के बनलेख के पास प्रेशर पाइप फट गया और बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने किसी तरह सूझ बूझ दिखाते हुए बस को संभालते हुए सड़क किनारे रोक दिया, बस…
Uttarakhand खाई में गिरा ट्रक, लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचा चालक
1 May. 2024. Haldwani. हल्द्वानी में अनियंत्रित ट्रक हादसे का शिकार हो गया है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। गोला बाईपास में पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।घाटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।…
Uttarakhand Board Result प्रियांशी रावत ने 10वीं में, पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 12वीं में किया टॉप
30 April. 2024. Dehradun. उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं।हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500…
Uttarakhand जंगल की आग बुझाने में लगाई गई एनडीआरएफ की टीम, वन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द
28 April. 2024. Nainital. नैनीताल जनपद के कई क्षेत्रों के जंगल में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है, एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर ने भीमताल क्षेत्र के एयर फोर्स बेस कैंप के पास लगी आग पर नियंत्रण पा लिया है लेकिन अभी भी कई जगहों पर आग धधक रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी पहुंच आग पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी…
मुख्यमंत्री ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग, खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का किया आह्वान
28 April. 2024. Dehradun. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों…
केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, यात्रा मार्ग को किया जा रहा सुव्यवस्थित
28 April. 2024. Rudraprayag. 10 मई, 2024 से शुरू हो रही श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं त्वरित गति से की जा रही हैं। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ…
3048 मीटर की ऊंचाई पर क्रौंच पर्वत में स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख की होगी पूजा व हवन
27 April. 2024. Rudraprayag. 3048 मीटर की ऊंचाई पर क्रौंच पर्वत में स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख की होगी पूजा व हवन पर्यटन विकास परिषद उत्तराखंड देहरादून, जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के सहयोग से होगा कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का स्थलीय…
Pithoragarh News सामाजिक उन्नयन में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका पर व्याख्यान माला का आयोजन
28 April. 2024. Pithoragarh. बेरीनाग, 27 अप्रैल 2024 को त्रिलोचन उप्रेती हिमालयी शोध संस्थान चौड़मन्या, पिथौरागढ़ जो प्रज्ञा प्रवाह से सम्बद्ध “देवभूमि विचार मंच” के तत्वावधान में स्वायत्त रूप से संचालित संस्थान है, के द्वारा “सामाजिक उन्नयन में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका” विषय पर “प्रथम स्मृति व्याख्यान” का आयोजन प्रातः 11:00 बजे सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया। देवभूमि विचार मंच के प्रांत सह संयोजक रवि कुमार जोशी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत…
Uttarakhand जंगल की आग पर काबू करने को लगाए गये एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर
27 April. 2024. Nainital. उत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है। रविवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते एम.आई.17 हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था। नैनीताल से लगे…
