समाचार
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का किया अनुरोध, राज्यों को 25 मेगावाट से कम क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन की अनुमति प्रदान करने का किया अनुरोध
27 July. 2024. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में उत्तराखण्ड भी निरंतर कार्य कर रहा है। उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील राज्य है, इस बार के केन्द्रीय बजट में इसको दृष्टिगत…
मुख्यमंत्री ने भिलंगना विकासखंड टिहरी के बाल गंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
27 July. 2024. Tehri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के भिलंगना विकासखंड के बाल गंगा एवं बूढ़ा केदार में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से हुई क्षति पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित को राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाए जाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने घटना के प्रति दुख व्यक्त करते हुए टिहरी के प्रभारी मंत्री श्री…
टिहरी के भिलंगना में भूस्खलन में दब कर मां-बेटी की मौत, कई भवनों को भी नुकसान
27 July. 2024. Dehradun. उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। पानी के तेज बहाव के कारण छोटी पुलिया और रास्ते बह गए। घरों और दफ्तरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं बूढ़ाकेदार में नदी में…
Uttarakhand छोटी गाड़ियों के लिए खुला गौरीकुंड हाईवे, 2500 लोगों का सुरक्षित हुआ रेस्क्यू, भारी बारिश के कारण बाधित हो गया था
27 July. 2024. Rudraprayag. भारी बारिश के चलते सोन प्रयाग स्थित सोन नदी का बहाव इन दिनों बेहद तेज हो गया है। शनिवार को तेज बहाव के चलते सोनप्रयाग स्थित शटल सेवा पार्किंग के समीप सड़क का एक हिस्सा बह गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने बाधित मार्ग को खोलते हुए करीब 2500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं यात्रा सुचारू करने के लिए पहाड़…
द्रास में पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, अग्निवीर योजना पर भी कही बड़ी बात
26 July. 2024. Kargil. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह श्रद्धांजली समारोह में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने गौरव गाथा: एनसीओ द्वारा करगिल युद्ध पर ब्रीफिंग सुनी और अमर संस्मरण: हट ऑफ रिमेंबरेंस का दौरा किया। उन्होंने वीरभूमि का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने आज वर्चुअल तरीके से लद्दाख…
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 4 घोषणाएं, शहीदों को अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख, जानिए बाकी 3 घोषणाएं
26 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला और निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शहीद स्मारक…
6 ग्रेनेडियर्स के आर्मी प्रांगण रुद्रप्रयाग में कारगिल विजय शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया, वीर शहीदों को दी गई सलामी
26 July. 2024. Rudraprayag. 6 ग्रेनेडियर्स के आर्मी प्रांगण रुद्रप्रयाग में कारगिल विजय शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा आर्मी के जवानों द्वारा हवलदार जसविंदर सिंह के नेतृत्व में वीर शहीदों को सलामी दी गई। सैनिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में 25वीं वर्षगांठ कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम…
उत्तराखण्ड के बौर, हरिपुरा, तुमारिया, नानकसागर जैसे जलाशयों में डिसिल्टिंग रॉयल्टी फ्री होगी, मुख्य सचिव ने नीति बनाने के निर्देश दिए
26 July. 2024. Dehradun. उत्तराखण्ड के बौर, हरिपुरा, तुमारिया, नानकसागर जैसे जलाशयों में अत्यधिक सिल्ट जमाव की समस्या के समाधान, तथा इन जलाशयों में पर्यटन गतिविधियों एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जलाशयों के डिसिल्टिंग (सिल्ट या मिट्टी उठान) को रॉयल्टी फ्री करने हेतु नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग को सभी सम्बन्धित…
मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में पुल बहा, श्रद्धालु फंसे, हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य किया गया
26 July. 2024. Rudraprayag. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि देर रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय (मोरकंडा) नदी पर पैदल पुल बह जाने के कारण क्षेत्र से संपर्क बाधित हो गया था। उन्होंने अवगत कराया कि सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी…
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी का संदेश, देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
25 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान देने की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध…
