समाचार
हीटवेव में क्या करें और क्या ना करें, उत्तराखंड में अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को दिए जरूरी निर्देश
31 May. 2024. Dehradun. हमेशा ठंडा रहने वाला उत्तराखंड भी अब गर्मी की चपेट में है। राज्य के मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी अस्पतालों…
अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें अधिकारी, चारधाम यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम पुष्कर सिंह धामी
24 May. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से चार धाम यात्रा के सुगम संचालन हेतु अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने सीधे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग हेतु एसीएस आनंद बर्द्धन…
सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाई कोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर दिए गए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
24 May. 2024. Nainital/ New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जारी अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में नैनीताल हाई कोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर दिए गए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ में इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने इस प्रकरण में सुनवाई करते हुए नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश पर…
श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो सकता था, पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला, सभी श्रद्धालु सुरक्षित
24 May. 2024. Rudraprayag. आज प्रातः लगभग 7 बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेली ने शेरसी से श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शन करने के लिए उड़ान भरी तथा हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जानकारी देते हुए कहा…
आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, घायलों को एयरलिफ्ट किया गया
24 May. 2024. Pithoragarh. आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग में कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क पर आदि कैलाश से लौट रहे…
केदारनाथ आ रहे हैं, तो जिले के इन 15 धार्मिक पर्यटन स्थलों पर भी जाएं, यात्रा का आनंद कई गुना बढ़ जाएगा
23 May. 2024. Kedarnath. श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। भगवान शिव के प्रिय निवास स्थान 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दो सप्ताह की यात्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें 3,57,875 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं। केदारनाथ पहुँच रहे श्रद्धालु रुद्रप्रयाग जनपद के अन्य तीर्थ स्थलों एवं…
Uttarakhand पचास हजार की घूस लेते अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा
23 May. 2024. Nainital. लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था। घूस लेने के लिए अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नयागांव के रेस्टोरेंट में बुलाया था। विजिलेंस की टीम देर रात तक अधिशासी अभियंता…
उत्तरकाशी और पौड़ी में गरज के साथ मूसलाधार बारिश, दो सड़कें बहीं, आवागमन हुआ ठप
23 May. 2024. Dehradun. कुणझोली गांव में बारिश के कारण आए मलबे में एक कार दब गई है। फरसाड़ी में एक बाथरूम बह गया है। कई आवासीय भवनों में मलबा घुस गया है। वहीं बुआखाल-काशीपुर एनएच का 20 मीटर का हिस्सा और बैजरो-पोखड़ा मार्ग का करीब 30 मीटर का हिस्सा बह गया है।बीरोंखाल विकासखंड के बैजरो क्षेत्र में शाम तीन बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो…
उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किया ये आदेश
21 May. 2024. Dehradun. शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह तय समयसीमा में कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मामला उठाने के बाद अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) आनंद बर्द्धन को पत्र के…
Uttarakhand यहां प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, भू-माफियाओं और बिल्डरों में हड़कंप
21 May. 2024. Roorkee. रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में एचआरडीए से बिना स्वीकृत कराए काटी जा रही कॉलोनी पर विभाग की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया है। वहीं विभाग की इस कार्यवाही के बाद भू माफियाओ और बिल्डरो मे हड़कम्प मचा रहा, वहीं एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी, उन्होंने घर बनाने के लिए…
