समाचार
उत्तराखण्ड को मिला ईज ऑफ डूईंग कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था के तहत Top Achievers श्रेणी का पुरस्कार, सीएम ने खुशी जताई
5 September. 2024. Dehradun/ New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ईज ऑफ डूईंग कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था को देश में Top Achievers श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त होने प्रसनता व्यक्त की है राज्य को यह पुरूस्कार वर्ष 2022-23 के लिये इस क्षेत्र में की गई पहल के लिए प्रदान किया गया है। गुरूवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में सभी प्रदेशों के उद्योग मंत्रियों…
एस जीएसटी संग्रह में नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड, इस वर्ष अगस्त तक कुल 2507 करोड़ रुपये का किया जा चुका है राजस्व संग्रहण
5 September. 2024. Dehradun. एस जीएसटी (स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) संग्रहण के मामले में उत्तराखंड नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2024 में माह अगस्त तक राज्य कर विभाग द्वारा 2507 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण किया गया है जो गत वर्ष इसी अवधि के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है। जबकि विगत वर्ष अगस्त माह तक कुल 2202 करोड़ का एस जीएसटी संग्रहण हुआ था। नेट एस०जी०एस०टी० के…
उत्तराखंड में सभी वाहनों में Garbage Bag जरूरी, होगी चैकिंग, सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच व सामाजिक सुरक्षा कवरेज हेतु सिंगल विंडो कैम्प की व्यवस्था
5 September. 2024. Dehradun. स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रभावी व सफल संचालन के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को प्रदेशभर में जनभागीदारी, जागरूकता, एडवोकेसी के साथ सार्वजनिक व वाणिज्यिक स्थलों, कार्यालयों, संस्थानों, सड़कों, राजमार्गो, बाजारों, ट्रैकिंग व कैंपिंग स्थलों व अन्य पर्यटन व धार्मिक स्थलों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच व सामाजिक सुरक्षा कवरेज हेतु…
पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया से मुलाकात की, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई द्विपक्षीय बातचीत
4 September. 2024. Brunei. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बंदर सेरी बेगवान में इस्ताना नूरुल ईमान पहुंचे, जहां ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सुल्तान को उनके विनीत निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय शासनाध्यक्ष की ब्रुनेई की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा दोनों देशों के आपसी संबंधों को बढ़ावा देने की भारत की गहन इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने इस…
Uttarakhand हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा के डीएम बदले, कुल 45 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, लिस्ट देखें
4 September. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में IAS के बंपर तबादले, 6 डीएम समेत 45 IAS- PCS के विभागों में हुआ बदलाव, हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों का हुआ तबादला। देखिए लिस्ट…. सविन बंसल देहरादून के डीएम बने, कर्मेन्द्र सिंह हरिद्वार के डीएम,आलोक कुमार अल्मोड़ा व संदीप तिवारी चमोली के डीएम बने, आशीष भट्टराई बागेश्वर के डीएम बने, विनोद गिरी पिथौरागढ़ के डीएम बने, आगे देखिए पूरी तबादला…
Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया, अराजक तत्वों और महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश
4 September. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों…
Pithoragarh हिलजात्रा महोत्सव के आयोजन हेतु 5 लाख रूपये और मोस्टामानू मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 98 लाख रुपए स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
4 September. 2024. Pithoragarh. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली पिथौरागढ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कामना की कि जिस प्रकार हर घर में माँ गौरा और भगवान महेश्वर की पारंपरिक पूजा के साथ सातू-आठू पर्व से हिलजात्रा की धारा प्रवाहित होती है उसी प्रकार सबके जीवन में भी सुख, समृद्धि और शांति की…
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर और स्लोवेनिया के एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के मध्य समझौता, मौन पालन एवं शहद उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ेगा तकनीकी सहयोग
4 September. 2024. Udham Singh Nagar. मौन पालन एवं शहद उत्पादन के क्षेत्र तकनीकी सहयोग एवं कृषकों के ज्ञानवर्धन हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर और स्लोवेनिया के एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ है, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मौन पालन एवं शहद उत्पादन के क्षेत्र तकनीकी सहयोग एवं कृषकों के ज्ञानवर्धन हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय,…
कीवी उत्पादन के लिए बन रही बागेश्वर की पहचान, पहली खेप में 20 कुंतल कीवी गोरखपुर मंडी भेजी गयी
4 September. 2024. Bageshwar. जिलाधिकारी अनुराधा पाल व मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बुधवार जनपद के शामा में उत्पादित कीवी की पहली खेप को गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो इस सीजन की पहली कीवी है। पहली खेप में 20 कुंतल कीवी गोरखपुर मंडी भेजी गयी। इससे लगभग 5 लाख से अधिक के शुद्ध लाभांश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया, ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और भारत-प्रशांत विजन में एक महत्वपूर्ण साझेदार है
3 September. 2024. Brunei. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया तथा पट्टिका का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।…
