Skip to Content

Home / समाचारPage 186

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक-संवेदना

22 August. 2024. Gairsain. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों…

पोलैंड और यूक्रेन दौरे पर पीएम मोदी, वारसॉ में बोले भारत इस इलाके में युद्ध नहीं शांति चाहता है

22 August. 2024. Warsaw, Poland. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूक्रेन यात्रा से पहले पोलेंड पहुंच गए हैं, पोलेंड के वारसॉ में भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस इलाके में शांति चाहता है, रूस-यूक्रेन युद्ध का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि भारत युद्ध नहीं शांति चाहता है।…

कुरुड़ में मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ, चमोली जनपद के लिए की विभिन्न घोषणाएं

21 August. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणा भी की। मुख्यमंत्री घोषणा में नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर…

मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट की, कहा हिमांशु की खोजबीन जारी है

21 August. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट कर कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है। भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी 31 जुलाई से गौरीकुण्ड – केदारनाथ मार्ग से लापता चल रहे हैं। 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से वे लापता हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च…

गैरसैंण विधानसभा सत्र : पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

21 August. 2024. Gairsain. गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि स्व. शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में हमेशा उनके संघर्षों के साथ खड़ी रही। उनका चला जाना एक खालीपन दे गया…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गैरसैंण में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, कई योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई

21 August. 2024. Chamoli. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण गैरसैंण में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की विभिन्न योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई। बैठक के दौरान राज्य के 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की…

गैरसैंण विधानसभा सत्र : भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए सीएम धामी

20 August. 2024. Gairsain. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में भाजपा विधान मण्डल दल की बैठक में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र बुधवार से चमोली में स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू हो रहा है जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज,…

उत्तराखंड में 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव हो जाएंगे, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया

20 August. 2024. Nainital. उत्तराखण्ड के लम्बित निकाय चुनाव व निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट के सामने स्थिति साफ की। शहरी विकास के अपर सचिव नितिन भदौरिया व महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को बताया कि 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव कर लिए जाएंगे। और राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति एक पखवाड़े के भीतर कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023…

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन एवं जन मिलन कार्यक्रम को किया संबोधित, रूद्रप्रयाग को दी कई योजनाओं की सौगात

20 August. 2024. Dehradun. मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में आयोजित रक्षाबंधन एवं जनमिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्मय से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बहनों को रक्षा बन्धन की शुभकामनायें दी तथा शीघ्र रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को आठ घोषणाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने…

Uttarakhand सीएम धामी से पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की

20 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस…

Loading...
Follow us on Social Media