समाचार
नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य को स्वीकृति, योजना पूरी करने हेतु एक वर्ष की समयसीमा
2 September. 2024. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 कि0मी0 लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया। इस नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी…
Uttarakhand भारतीय जल विज्ञान संस्थान को सौंग एवं नयार नदी और आईआईटी रूड़की को शिप्रा एवं गौड़ी नदी की विभिन्न प्रकार की मैपिंग और विश्लेषण की जिम्मेदारी
2 September. 2024. Dehradun. अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवीनेशन अथॉरिटी (SARRA) से सम्बद्ध विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान संस्थानों द्वारा अपने-अपने स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। अपर मुख्य सचिव ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवीनेशन अथॉरिटी और सभी संस्थानों को जानकारियां और विश्लेषण साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके…
पंतनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से इतिहास बदलेगा करवट, बनेगा उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
2 September. 2024. Udham Singh Nagar. पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में आ रही समस्याओं के निराकरण कर शीघ्र निर्माण कराये जाने के संबंध में सांसद अजय भट्ट ने जिला प्रशासन व एयरपोर्ट डायरेक्टर के साथ पंतनगर विवि. के एनेक्सी सभागार में समीक्षा बैठक ली। सांसद ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण होने व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनने से सम्पूर्ण कुमाऊं मंडल में पर्यटन का विकास होगा साथ ही यहां के…
Pithoragarh एलएसएम परिसर के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम
2 September. 2024. Pithoragarh. आज 2 सितंबर 24 को एलएसएम परिसर के वार्षिक समारोह में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन कॉलेज के कला संकाय, विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया। जिसमें कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी, कृष्ण की बाल लीलाओं के अलावा स्थानीय लोक गाथाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक…
धामी सरकार के नकलरोधी कानून का असर, एक नहीं तीन से चार प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल रही सफलता, सरकारी सेवा के मिल रहे बेहतर और मनचाहे मौके
1 September. 2024. Dehradun. सख्त नकल विरोधी कानून राज्य के प्रतिभावान युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरा है। हाल ही में जारी पीसीएस परीक्षा परिणाम में सफलता के झंडे गाड़ने वाले होनहारों ने देश में सबसे पहले इस कानून को लाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद प्रकट किया है। सफल अभ्यर्थियों ने कहा कि सख्त नकलरोधी कानून लागू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में न केवल पारदर्शिता…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) के कैडेट्स को संबोधित किया
1 September. 2024. Dehradun. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) के कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने संस्थान के आदर्श- बल विवेक को चरितार्थ करें और ताकत और ज्ञान विकसित करें ताकि वे जीवन की बड़ी जंग को लड़ सकें। उन्होंने कहा, “ताकत और विवेक एक मजबूत संयोजन बनाते हैं जो चुनौती का सामना करने पर अभेद्यता उत्पन्न करता है।”राष्ट्र के हित को…
राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य, खटीमा गोली कांड की 30वीं बरसी पर बोले मुख्यमंत्री धामी, शहीदों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया
1 September. 2024. Khateema. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारे बेहतर भविष्य के लिये इन महान आत्माओं ने अपना वर्तमान और भविष्य दोनों कुर्बान किया है,…
मुख्यमंत्री ने किया अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद, कहा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का है हमारा संकल्प
1 September. 2024. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को खटीमा मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि समाज एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण देने, पर्यावरण मित्रों का वेतन 7000 से 15000 किये जाने तथा राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के निर्णय पर सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त 851 पदों पर और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, आदेश जारी
1 September. 2024. Dehradun. माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त 851 पदों पर और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पदों की जायेगा जिससे इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप संचालित हो सके। सूबे के…
महिला उत्पीड़न मामलों में जितनी जल्दी फैसले होंगे, आधी आबादी को उतनी ही अधिक सुरक्षा का आश्वासन मिलेगा, जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
31 August. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में जिला न्यायपालिका से संबंधित विषयों जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन, सभी के लिए…
