समाचार
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के डिस्पोजल रेट में उत्तराखण्ड देश में पहले नम्बर पर, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के प्रति भी तेजी से बढ़ रही लोगों की रुचि
2 October. 2024. Dehradun. सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन में संशोधन के बाद इस योजना के प्रति लोगों की तेजी से रूचि बढ़ी। अभी इस योजना के तहत 174 मेगावाट की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत टिहरी, उत्तरकाशी और चम्पावत जिला में काफी अच्छा कार्य हो रहा है। मोरी तहसील के कुकरेड़ा गांव में सोलर के…
रामपुर गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की शहीद स्थल रामपुर में लगाई जाएगी प्रतिमा, रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर बोले सीएम धामी
2 October. 2024. Muzaffarnagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की।…
मुख्यमंत्री ने कुंजा बहादुरपुर (रुड़की) में 1822-24 की क्रांति के 152 शहीदों के 200 वें बलिदान दिवस पर दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा शहीद राजा विजय सिंह, सेनापति कल्याण सिंह और सभी शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए है प्रेरणादायी
2 October. 2024. Roorkee. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कुंजा बहादुरपुर (रुड़की) में 1822- 24 की क्रांति के दौरान शहीद हुए राजा विजय सिंह, सेनापति कल्याण सिंह और सभी 152 शहीदों के 200 वें बलिदान दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी से पूर्व दिया गया इस तरह का सर्वस्व बलिदान बहुत प्रेरणादायक है और…
उत्तराखंड की जी.एस.डी.पी में हुई 1.3 गुना वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय में हुई 26 प्रतिशत वृद्धि, एक साल में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत हुई कम
2 October. 2024. Dehradun. सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2022 में आगामी 05 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया। राज्य की जी.एस.डी.पी में पिछले 20 माह में 1.3 गुना वृद्धि हुई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में 02 लाख 05 हजार रूपये…
धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के बाद अब हरिद्वार मेडिकल कॉलेज भी शुरू, दोनों जगह फर्स्ट इयर में बढ़ी 200 एमबीबीएस सीटें
2 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल के दौरान, उत्तराखण्ड में दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। धामी सरकार के कार्यकाल के दौरान 2022 में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है, और अब इसी सत्र से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने जा रहा है। दोनों जगह की कुल 200 नई सीटें जुड़ने से उत्तराखण्ड में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में मेडिकल…
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सूचना महानिदेशक ने अर्पित की श्रद्धांजलि
2 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण…
उत्तराखंड : 56 साल बाद गांव आ रहा है शहीद का शव, पत्नी भी अब जिंदा नहीं, जानिए क्या है पूरा मामला
2 October. 2024. Chamoli. चमोली जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी में 56 साल बाद एक शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने से गांव में मातम छा गया है। वर्ष 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में हुए विमान हादसे में लापता हुए नारायण सिंह का शव बर्फ में जमा मिलने के बाद अब उनके गांव ले जाया जा रहा है। क्या है पूरा मामला?1968 में हिमाचल प्रदेश के…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक, आपदा पुनर्निर्माण और डेंगू को लेकर दिये महत्वपूर्ण निर्देश
1 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा चुनाव प्रचार से वापस आकर देर शाम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में आपदा से हुए क्षतिग्रस्थ सड़क मार्गों व पेयजल लाइनों को अभियान के तहत पुनः सुचारू करने, डेंगू की रोकथाम, चारधाम यात्रा समेत विभिन्न विषयों पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…
अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और देहरादून में इन सड़कों और पुल पर होगा काम, सीएम धामी ने की धनराशि मंजूर
1 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अन्तर्गत अल्मोड़ा में बेतालघाट स्यालीधार मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य के लिए ₹ 222.25 लाख ( दो करोड़ बाईस लाख पच्चीस हजार ) एवं जनपद चम्पावत की विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में राज्य योजना के अन्तर्गत टाक खंदक करौली मोटर मार्ग का सुधारीकरण/ डामरीकरण के कार्य के लिए ₹ 119.35 लाख…
हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी, स्थानीय जनता को इलाज के लिए अब दूसरे शहरों का नहीं करना होगा रुख
1 October. 2024. Haridwar. हरिद्वार जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से जल्द हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मेडिकल सीट आवंटित की गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का…
