Skip to Content

Home / समाचारPage 159

बिना सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नजर आई गहमागहमी, पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण में किया रात्रिविश्राम

13 November. 2024. Chamoli. उत्तराखंड की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बुधवार को बिना विधानसभा सत्र के भी चहल पहल नजर आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिन में यहां उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित भू कानून पर विचार विमर्श करने के साथ ही पलायन निवारण आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। वहीं रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं का सुना, इस तरह बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी एक…

उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून, कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

13 November. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून…

Uttarakhand सीएम धामी ने कहा, साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदी

13 November. 2024. Chamoli. भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में इस कार्यशाला का आयोजन होना अपने आप…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बद्री विशाल के दर्शन, पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

13 November. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा अब अंतिम चरणों में है। अभी भी बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले दो तीन सालों से श्रद्धलुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यहां पर मास्टर प्लान का काम…

उत्तराखंड में 15 नाली जमीन खरीद कर मुश्किल में फंसे अभिनेता मनोज बाजपेई, जांच शुरू, मामला अदालत पहुंचा

13 November. 2024. Almora. उत्तराखंड में लचर भू-कानून के चलते प्रदेश में जमीन खरीद-फरोख्त का धंधा जोरों पर है। अब प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई सहित कई राजनेता भी जांच के दायरे में आ गए हैं। अभिनेता मनोज बाजपेई ने अवैध तरीके से अल्मोड़ा में 15 नाली जमीन खरीदी है। इसकी शिकायत मिलनेेेे पर स्थानीय युवकों ने मामले को उठाया।…

शादी को हुए थे सिर्फ 6 महीने, घर पर फंदे से लटके मिले पति-पत्नी, उत्तराखंड का है मामला

13 November. 2024. Almora. ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में एक नवविवाहित जोड़े का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो उनकी स्थिति समझ से बाहर हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। मृतक कमल सिंह नेगी बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी…

मुख्यमंत्री आवास में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया लोकपर्व ईगास, मुख्यमंत्री ने ढोल दमाऊ की थाप में भेलो खेलकर मनाया ईगास

12 November. 2024. Dehradun. मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व ईगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को…

मुख्यमंत्री धामी ने डामटा में यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग किया, मेले में जुटे ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य में भी थिरके

12 November. 2024. Uttarkashi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रूपये की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की है।…

उत्तराखंड में लोकपर्व इगास बग्वाल, पढ़िए क्यों और कैसे मनाते हैं इस पर्व को

12 Nov. 2024. Dehradun. आज उत्तराखंड में ईगास पर्व की धूम है। पहाड़ में बग्वाल (दीपावली) के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है। दरअसल ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस शृंखला को ईगास-बग्वाल नाम दिया गया। गढ़वाल के जौनपुर, थौलधार, प्रतापनगर, रंवाई, चमियाला आदि क्षेत्रों में ये पर्व ज्यादा देखने को मिलता है। यह पर्व धीरे-धीरे लुप्त हो जा…

देहरादून में भीषण हादसा, 6 छात्रों की मौत

12 November. 2024. Dehradun. यहां से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी के पास ट्रक और इनोवा कार में भीषण टक्कर हो गई।इस  हादसे में 6 छात्रों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी छात्रों को…

Loading...
Follow us on Social Media