समाचार
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स, आईओए की अंतिम मुहर, आयोजन की सफलता को पांच कमेटियों का गठन
6 November. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है। बता दें कि बीते…
उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का किया गया है समावेश
6 November. 2024. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर…
केदारनाथ यात्रा की जिम्मेदारी निभाने के बाद स्वच्छता अभियान में जुटा प्रशासन, केदारपुरी सहित यात्रा मार्ग की सम्पूर्ण सफाई
6 November. 2024. Rudraprayag. श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सफल एवं व्यवस्थित संचालन करने के बाद अब जिला प्रशासन धाम एवं यात्रा मार्ग की स्वच्छता व्यवस्था में जुट गया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन एवं निगरानी में केदारपुरी सहित पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कचड़ा, जैविक कूड़ा एवं वेस्ट मैटीरियल का निस्तारण जाएगा। जिला प्रशासन की मंशा है…
सीएम धामी ने मेजर जनरल जी.डी. बख्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक “A history of Hinduism” का विमोचन किया, कहा हमारे धर्म में अनेक पहलू ऐसे हैं जो हमें सबसे अलग और सर्वेश्रेष्ठ बनाते हैं
5 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के…
12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो
5 November. 2024. Dehradun. राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव…
Uttarakhand बस दुर्घटना के कारण राज्य स्थापना के कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे, सीएम धामी ने घटना के बाद की उच्च स्तरीय बैठक
5 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे। मार्चुला में सोमवार को हुए बस हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह आंकलन कर लिया जाए कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहां अतिरिक्त बसें चलाने की आवश्यकता है। आवश्यकता के अनुसार नई गाड़िया खरीदकर उन…
अल्मोड़ा बस हादसा : पीएम मोदी ने दुख जताया, की अनुग्रह राशि की घोषणा
4 November. 2024. Almora / New Delhi. अल्मोड़ा बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में लिखा गया है कि “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और…
अल्मोड़ा बस दुर्घटना : मुख्यमंत्री ने घटना के तुरंत बाद रामनगर पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
4 November. 2024. Ramnagar. सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर…
अल्मोड़ा बस हादसा : सीएम धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए, की मुआवजे की घोषणा
4 November. 2024. Almora. अल्मोड़ा बस हादसे के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा…
उत्तराखंड में बड़ी दुर्घटना में 36 लोगों की मौत, अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बस
4 November. 2024. Almora. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। यह हादसा मार्चुला के पास हुआ जब एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। आगे देखिए मृतकों और घायलों के नाम…. प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस गीत जागीर नदी के किनारे स्थित सारड…
