समाचार
भारत ने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, ब्राजील में G-20 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
18 November. 2024. International Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘सामाजिक समावेशन और भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई’ विषय पर जी 20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी और उनके भव्य आतिथ्य के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा को धन्यवाद दिया। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित ब्राजीलियाई जी20 एजेंडे की सराहना की, यह देखते हुए कि…
फिर दिखा मुख्यमंत्री धामी का गैरसैण प्रेम, बिना प्रोटोकॉल-बिना सुरक्षा के गैरसैण पहुंचे, करेंगे रात्रि प्रवास
18 November. 2024. Chamoli. गैरसैण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के, इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैण पहुंच गए। मुख्यमंत्री के…
Uttarakhand बैठक में सचिवों की गैरमौजूदगी से मुख्य सचिव नाराज, दे डाले कड़ी कार्रवाई के निर्देश
18 November. 2024. Dehradun. सशक्त उत्तराखण्ड @25 से सम्बन्धित बैठक सहित सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की गैर मौजूदगी तथा बैठकों को गम्भीरता से ना लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बैठकों में सचिवों की अनिवार्यतः उपस्थिति हेतु निर्देश जारी किए हैं। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने भविष्य में सभी महत्वपूर्ण…
ऋषिकेश नगर निगम ने कर दिया कमाल, सीएम धामी ने की तारीफ, पीएम मोदी के सिद्धांत को आगे बढ़ाया
18 November. 2024. Rishikesh. ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को आगे बढ़ाया सीएम धामी ने, प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के साथ ही इसे फिर से इस्तेमाल किया, आगे पढ़िए पूरी खबर…. प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन, हमारे शहरी जीवन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े का प्रबंधन…
Uttarakhand गुड़गांव जा रही चलती बस में ड्राइवर को आया अटैक, चमत्कार से बची यात्रियों की जान, पूरी खबर पढ़िए
18 November. 2024. Ramnagar. रामनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को रामनगर से यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हल्दुआ के समीप हादसे की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि चालक बस के स्टेरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस समीप में ही सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर घसीटते हुए गड्ढे में गिर गयी। घटना के बाद बस…
यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा खत, कहा दो करोड़ रुपए दो नहीं तो…..
18 November. 2024. Haldwani. बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है, यहां पर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के द्वारा यूट्यूबर सौरभ जोशी से करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने…
भारत भी अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है, नाइजीरिया में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी
17 November. 2024. International Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और कहा कि ” प्रधानमंत्री के तौर पर ये मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं। भारत की प्रगति से आप खुश होते…
पीएम मोदी को मिला ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ सम्मान, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित किया
17 November. 2024. International Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया की यात्रा की, इस दौरान नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार उद्धरण में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित…
नाइजीरिया यात्रा पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ आधिकारिक वार्ता की, तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
17 November. 2024. International Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया की राजकीय यात्रा की। उन्होंने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ आधिकारिक वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच एक प्रतिबंधित बैठक हुई जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति टीनुबू के साथ अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा…
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, इस साल की चारधाम यात्रा हुई समाप्त
17 November. 2024. श्री बदरीनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सेना के भक्तिमय बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ विधि- विधान से जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ आज रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। आज कपाट बंद होने के दिन दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। स्थानीय लोक कलाकारों तथा महिला मंगल दल बामणी, पांडुकेश्वर द्वारा स्थानीय लोकनृत्य…
